Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttrakhand News:देहरादून में ‘धरोहर-2026’ का आगाज, ‘नवरंग’ थीम पर तीन दिन तक दिखेगा छात्रों का टैलेंट

Uttrakhand News:देहरादून में ‘धरोहर-2026’ का आगाज, ‘नवरंग’ थीम पर तीन दिन तक दिखेगा छात्रों का टैलेंट

Uttrakhand News:सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, देहरादून में तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘धरोहर-2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस वर्ष महोत्सव की थीम ‘नवरंग’ रखी गई है। इसके तहत तीन दिनों तक संगीत, नृत्य, कला, संस्कृति और मनोरंजन से जुड़ी रंगारंग प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी।

महोत्सव में संस्थान के छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकगायक और आमंत्रित कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगाएंगे। महोत्सव के दौरान फ्रेशर और फेयरवेल समारोह भी आयोजित होंगे। इनमें नए विद्यार्थियों का स्वागत किया जाएगा, जबकि अंतिम वर्ष के छात्रों को विदाई दी जाएगी।

कार्यक्रम के शुभारंभ पर संस्थान के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ‘धरोहर’ केवल एक सांस्कृतिक महोत्सव नहीं, बल्कि संस्थान की पहचान, परंपरा और विद्यार्थियों की प्रतिभाओं का उत्सव है। यह मंच हर साल विद्यार्थियों को अपनी छिपी प्रतिभा पहचानने, उसे निखारने और आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत करने का अवसर देता है।

ललित मोहन जोशी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि संस्थान और उसकी धरोहर सभी विद्यार्थियों की है। इसकी गौरवशाली परंपरा को संजोकर आगे बढ़ाना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए, बल्कि नए प्रयोग करते हुए पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना और रोजगार पाना नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास भी जरूरी है। सांस्कृतिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, टीम भावना, आपसी सहयोग और आत्मविश्वास विकसित करती हैं। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक रमेश चंद्र जोशी, प्रबंध निदेशक संजय जोशी, अकादमिक निदेशक सपना जोशी, प्रधानाचार्या, रजिस्ट्रार, शिक्षक और कर्मचारी सहित 2,000 से अधिक छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
 

Also read: Uttarakhand News: ऋषिकेश में CM धामी का भव्य स्वागत, युवा आयोग के गठन पर युवाओं ने जताया आभार

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

कल है UP Special TET परीक्षा! घर से निकलने से पहले रट लें ये 5 जरूरी नियम, वरना नहीं मिलेगा एंट्री

UP Special TET: उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए कल का दिन बेहद अहम है। उत्तर प्रदेश स्पेशल शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP Special TET 2026) कल यानी 3 नवंबर, 2026 को आयोजित होने जा रही है। इसको लेकर आयोग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए इस बार बेहद कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से बचने के लिए आयोग ने ऐसी गाइडलाइन जारी की है, जिसे फॉलो न करने पर आपको एग्जाम हॉल में एंट्री तक नहीं मिलेगी।

Uttrakhand News:देहरादून में वाल्मीकि जयंती पर प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्रों और खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Uttrakhand News:भगवान वाल्मीकि जयंती के अवसर पर देहरादून के खुड़बुड़ा क्षेत्र में ‘सर्वसमाज प्रतिभा सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast