IND vs AFG: मल्लांपुर में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को तीसरे ही दिन करारी शिकस्त दे दी। मुकाबले को टीम इंडिया ने पारी और 300 रनों से जीत लिया। यह मैच केवल तीन दिन में ही समाप्त हो गया। टीम इंडिया टेस्ट क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। इससे पहले भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अक्टूबर 2018 में राजकोट के मैदान पर पारी और 272 रनों से जीत दर्ज की थी।
टॉस जीतकर टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने पहली पारी में 8 विकेट पर 564 रन बना कर पारी घोषित कर दी। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम पहली पारी में 152 रन ही बना सकी और उसे फॉलोऑन खेलना पड़ा। पहली पारी के आधार पर भारत को 412 रनों की बढ़त मिली। दूसरी पारी एक बार फिर अफगानिस्तान की टीम 112 रनों पर सिमट गई।
Also read: INDvsAFG:कौन हैं मानव सुथार, पहले ही मैच में छोड़ा छाप, अफगानिस्तान की आधी टीम को भेजा पवेलियन
बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में भारतीय खिलाड़ियों ने दबदबा बनाया और मैच को एकतरफा बना दिया। इस जीत के साथ भारत ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी मजबूत पकड़ एक बार फिर साबित कर दी है। भारत की ओर से गेंदबाजों ने घातक प्रदर्शन किया, जबकि बल्लेबाजों ने मजबूत बढ़त दिलाकर अफगान टीम पर लगातार दबाव बनाए रखा। अफगानिस्तान की टीम भारतीय आक्रमण के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम सस्ते में सिमट गई। यह जीत टीम इंडिया के लिए एक और बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, जिसमें युवा खिलाड़ियों ने भी अहम योगदान दिया।
मानव सुथार ने लिए 6 विकेट
मानव सुथार ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करते हुए उन्होंने पहली पारी में शानदार गेंदबाजी की। सुथार ने 33 रन देकर 6 विकेट झटके। वह डेब्यू टेस्ट में पांच विकेट (फाइव-विकेट हॉल) लेने वाले भारत के 10वें गेंदबाज बने। पहली पारी में तेज गेंदबाज प्रसिद्ध तीन विकेट अपने नाम किए। दूसरी पारी में कुलदीप यादव ने तीन और वाशिंगटन सुंदर चार विकेट अपने नाम किए।