Search KhabarFast

Press ESC to close

ICC Ranking:टेस्ट में जडेजा की बादशाहत खत्म, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कहर बरपाने वाला आलराउंडर का जलवा

ICC Ranking:टेस्ट में जडेजा की बादशाहत खत्म, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कहर बरपाने वाला आलराउंडर का जलवा

ICC Test Ranking: आईसीसी ने टेस्ट की रैंकिंग जारी कर दी है। नई रैकिंग के तहत रवींद्र जडेजा की बादशाहत खत्म हो गई है। इसके अला्वा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कहर बरपाने वाले ऑलराउंडर ने अपनी धाक जमा दी है।

गेंदबाजों की रैंकिंग में साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टॉर्क को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, टेस्ट ऑलराउंडरों की रैकिंग में एक स्थान की छलांग लगाकर रविंद्र जडेजा का लंबे समय से चला आ रहा दबदबा समाप्त कर दिया।

मार्को यानसेन ने जमाई धाक  

दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी मार्को यानसेन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। वह पहली बार टेस्ट क्रिकेट में दुनिया के नंबर एक ऑलराउंडर बने हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया था। यानसन ने मैच में 85 रन बनाए थे। जबकि 5 विकेट भी चटकाए थे। उनके इस प्रदर्शन से न केवल साउथ अफ्रीका की जीत हुई बल्कि, टेस्ट रैंकिंग में भी उनका जलवा दिखा।  

बावुमा ने लगाई लंबी छलांग

साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने भी बल्लेबाजों की रैंकिंग में छलांग लगाई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 179 रन की पारी खेलने के बाद बावुमा दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में अब उनसे आगे केवल इंग्लैंड के हैरी ब्रूक हैं। इसके अलावा टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के स्काट बोलैंड तीन स्थान ऊपर चढ़कर छठे नंबर पर आ गए हैं। वहीं, साउथ अफ्रीका के स्पिनर साइमन हार्मर आठवे स्थान पर आ गए हैं।      

Also read: IPL 2027 में खेलेंगे चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ?,इस संकेत के जरिए किया साफ़ 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

केपटाउन में आई स्टार्क नाम की आंधी, पिच पर पैर जमाए खड़े अफ्रीकी बल्लेबाजों को एक-एक कर भेजा पवेलियन

AUSvsSATest:ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच आखिरी टेस्ट मैच केपटाउन में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उधर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका ने बल्लेबाजों ने पिच पर पैर जमा दिए। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की कोशिशों के बाद भी साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज आउट नहीं हो रहे थे।

IND vs NZ: 4 साल बाद टीम इंडिया में वापसी, भुवनेश्वर कुमार ने युवा गेंदबाजों को लेकर क्या कहा?

Bhuvneshwar Kumar: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। 199 रन का लक्ष्य टीम इंडिया ने सिर्फ 13.2 ओवर में हासिल कर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली। न्यूजीलैंड के 198/3 रन के जवाब में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने भारतीय पारी को तेज शुरुआत दी। वैभव ने 19 गेंदों में 45 रन ठोककर कीवी गेंदबाजों पर दबाव बना दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast