मध्यप्रदेश के उज्जैन में एक महिला के साथ गैंग रेप का गंभीर मामला सामने आया हैं। बता दें की महिला ने नारोप लगाया हैं की इंस्टाग्राम पर उससे युवक की दोस्ती हुई। उसके बाद दोनों कई बार मिले। इस बार भी महिला युवक से मिलने उज्जैन पहुंची थी। जिसके बाद उसने ये भी आरोप लगाया की उसे युवक ने कॉफी पिलाई और उसी कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाया था। इसके बाद उससे चलती कार में जबरन मारपीट और यौन उत्पीड़न किया गया। महिला ने घटना में कई लोगों के शामिल होने की बात भी कही हैं।
पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया
वहीं मामले में उज्जैन के नानाखेड़ा थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक महिला का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है। बता दें की पुलिस ने घटना के विषय में बात करते हुए बताया की महिला इंदौर की रहने वाली है और पिछले कुछ वर्षों से अपने परिवार से अलग रह रही है। उसकी कुछ महीने पहले इंस्टाग्राम के जरिए उज्जैन निवासी चक्रेश जैन से पहचान हुई थी। दोनों पहले भी एक-दो बार मिल चुके थे। महिला की शिकायत के मुताबिक सोमवार रात वह बस से इंदौर से उज्जैन पहुंची। इंदौर रोड पर मेघदूत होटल के पास उतरने के बाद वह चक्रेश की कार में बैठ गई। दोनों कुछ समय तक कार में घूमे और फिर कॉफी पी। और उसने बताया की कॉफी में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया। जिससे उसकी तबियत खराब होने लगी।
Also read: MP News: धार में मौत बनकर दौड़ी कार! टायर फटने के बाद लगी आग, खाई में गिरने से 4 की मौत
सिटी एसपी श्वेता गुप्ता ने बताया
वहीं सिटी एसपी श्वेता गुप्ता ने बताया की महिला के शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया हैं। और जांच भी शुरू कर दी गई हैं। वहीं पुलिस के अनुसार, मेडिकल परीक्षण में महिला के प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि, चोट के निशान नहीं मिलने का मतलब अपने आप में यह नहीं है कि यौन उत्पीड़न हुआ ही नहीं। मामले में महिला के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जाएगी। तब यह साफ़ हो पाएगा की मामला क्या हैं।