Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News:दिल्ली में 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Delhi News:दिल्ली में 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Delhi News:राजधानी दिल्ली के वजीरपुर इलाके के भारत नगर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां 12वीं कक्षा की एक छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदे पर लटका मिला है। मृतका की पहचान 17 साल की मुस्कान के रूप में हुई है, जो वजीरपुर के सर्वोदय विद्यालय में पढ़ती थी।

घटना के वक्त परिवार के सभी लोग घर से बाहर गए हुए थे और मुस्कान घर में अकेली थी। काफ़ी देर गेट ना खुलने पर पड़ोसियों ने इसकी सूचना मृतका के पिता को दी, इसके बाद मर्तका की मां घर पर पहुंची और पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी गई परिजन घर लौटे तो उन्होंने देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है और मुस्कान का शव फंदे पर लटका हुआ है। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

घटना की सूचना मिलते ही भारत नगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और साथ ही क्राइम टीम को भी बुलाया गया। क्राइम टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और मौके से अहम साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेज दिया है।पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिसके चलते मामला और भी संदिग्ध हो गया है। वहीं जांच के दौरान पुलिस को मृतका के मोबाइल फोन में  एक नंबर से हुई कुछ  चैट भी मिली है। पुलिस इस चैट के जरिए ये पता लगाने की कोशिश कर रही है, की आखिर घटना के पीछे की वजह क्या हैइसके अलावा पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है ताकि पता चल सके कि परिवार की गैर-मौजूदगी में घर में कौन आया-गया था।

पुलिस जहां इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है, वहीं मृतका के परिजनों ने हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मुस्कान ऐसा कदम नहीं उठा सकती। फिलहाल पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी। भारत नगर थाना पुलिस मामले की हर एंगल से जांच में जुटी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

इंस्टा पर की दोस्ती, मिलने उज्जैन पहुंची महिला, कॉफी पिलाने के बाद चलती कार में गैंग रेप !

मध्यप्रदेश के उज्जैन में एक महिला के साथ गैंग रेप का गंभीर मामला सामने आया हैं। बता दें की महिला ने नारोप लगाया हैं की इंस्टाग्राम पर उससे युवक की दोस्ती हुई। उसके बाद दोनों कई बार मिले। इस बार भी महिला युवक से मिलने उज्जैन पहुंची थी। जिसके बाद उसने ये भी आरोप लगाया की उसे युवक ने कॉफी पिलाई और उसी कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाया था।

3.93 करोड़ की साइबर ठगों का गिरोह गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने 7 आरोपियों को दबोचा

Cyber Crime : दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी हैं। बता दें की दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की IFSO यूनिट ने करीब 3.93 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि ठगी की रकम को कई बैंक खातों के जरिए इधर-उधर भेजा गया। इसके बाद रकम निकालकर दूसरे लोगों तक पहुंचाई गई थी। पुलिस को इस नेटवर्क के तार विदेशी मनी एक्सचेंज ऐप और हवाला के जरिए क्रिप्टोकरेंसी USDT खरीदने से भी जुड़े मिले हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast