Bhuvneshwar Kumar: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। 199 रन का लक्ष्य टीम इंडिया ने सिर्फ 13.2 ओवर में हासिल कर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली। न्यूजीलैंड के 198/3 रन के जवाब में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने भारतीय पारी को तेज शुरुआत दी। वैभव ने 19 गेंदों में 45 रन ठोककर कीवी गेंदबाजों पर दबाव बना दिया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 198 रन बनाए। डेरिल मिशेल ने नाबाद 89 रन की पारी खेली, जबकि फिन एलन ने 40 रन और बेवन जैकब्स ने नाबाद 39 रन बनाए। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की चार साल बाद टीम इंडिया में वापसी चर्चा में रही। हालांकि, शुरुआती तीन मैचों में वह गेंद से खास प्रभाव नहीं छोड़ सके और उन्हें सिर्फ एक विकेट मिला।
युवा गेंदबाजों को अनुभव बांटेंगे भुवनेश्वर
मैच के बाद भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि युवा गेंदबाज सीखने के लिए उत्सुक हैं। वह अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, नीतीश कुमार रेड्डी और प्रिंस यादव के साथ अपने अनुभव साझा कर रहे हैं। भुवनेश्वर के मुताबिक, मौजूदा दौर में टी20 क्रिकेट काफी मुश्किल हो गया है और इस फॉर्मेट में मैच्योरिटी जरूरी है। उन्होंने कहा कि आईपीएल में खेलने से युवा गेंदबाजों को इस फॉर्मेट का अच्छा अनुभव मिला है।
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज जारी रखा। नमन धीर ने विजयी शॉट लगाकर भारत को 8 विकेट से जीत दिलाई। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने टी20 सीरीज में 3-0 की बढ़त बना ली।