Search KhabarFast

Press ESC to close

3.93 करोड़ की साइबर ठगों का गिरोह गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने 7 आरोपियों को दबोचा

3.93 करोड़ की साइबर ठगों का गिरोह गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने 7 आरोपियों को दबोचा

Cyber Crime : दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी हैं। बता दें की दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की IFSO यूनिट ने करीब 3.93 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि ठगी की रकम को कई बैंक खातों के जरिए इधर-उधर भेजा गया। इसके बाद रकम निकालकर दूसरे लोगों तक पहुंचाई गई थी। पुलिस को इस नेटवर्क के तार विदेशी मनी एक्सचेंज ऐप और हवाला के जरिए क्रिप्टोकरेंसी USDT खरीदने से भी जुड़े मिले हैं। इससे पहले भी, दिल्ली पुलिस के उत्तर-पश्चिम जिले की साइबर सेल ने 7.36 करोड़ की साइबर ठगी से जुड़े कथित संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए बैंक मैनेजर समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। और अब ये मामला भी बड़ा हैं।

आरोपियों के पास से ये चीज़ें हुई बरामद

पुलिस ने इन आरोपियों के पास से  45 चेकबुक, 25 बैंक पासबुक, 45 ATM कार्ड के साथ-साथ 13 फ़ोन भी बरामद किए है। पुलिस इन दस्तावेजों के आधार पर जांच में जुटी हुई हैं। ताकि पता लगाया जा सके की इस नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं। पुलिस ने बताया की दिल्ली निवासी प्रिंस बंसल ने शिकायत दी थी कि 5 अक्टूबर 2026 को उनके ICICI बैंक खाते से बिना जानकारी और अनुमति के 149 ट्रांजेक्शन किए गए। इन ट्रांजेक्शन के जरिए खाते से कुल 3 करोड़ 93 लाख 59 हजार रुपये निकाल लिए गए थे।

Also read: Punjab News: पंजाब के अमृतसर में ताबड़तोड़ फायरिंग, AAP सरपंच के बेटे की हत्या से मचा हड़कंप

ठगी की रकम को सीधे ट्रांसफर करने की बजाय कई बैंक खातों में घुमाया जाता था

जांच में सामने आया है कि ठगी की रकम को सीधे ट्रांसफर करने की बजाय कई बैंक खातों में घुमाया जाता था। साइबर अपराध की भाषा में इन्हें 'म्यूल अकाउंट' कहा जाता है। आरोप है कि इन खातों के जरिए रकम को छिपाया जाता था ताकि जांच एजेंसियां पैसों का ट्रेल न पकड़ सकें।पुलिस के मुताबिक, पीयूष तलानिया के खाते से 9.50 लाख रुपये निकालकर बृज लाल को दिए गए। वहीं विपिन चंवरिया ने पूछताछ में कबूला कि उसने 12 अक्टूबर को बृज लाल के कहने पर 7 लाख रुपये निकालकर उसे सौंपे थे।जांच में बृज लाल की भूमिका सबसे अहम मानी जा रही है। आरोप है कि वह अलग-अलग म्यूल अकाउंट से रकम मंगवाता, कैश निकालता और फिर आगे सप्लाई करता था।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

इंस्टा पर की दोस्ती, मिलने उज्जैन पहुंची महिला, कॉफी पिलाने के बाद चलती कार में गैंग रेप !

मध्यप्रदेश के उज्जैन में एक महिला के साथ गैंग रेप का गंभीर मामला सामने आया हैं। बता दें की महिला ने नारोप लगाया हैं की इंस्टाग्राम पर उससे युवक की दोस्ती हुई। उसके बाद दोनों कई बार मिले। इस बार भी महिला युवक से मिलने उज्जैन पहुंची थी। जिसके बाद उसने ये भी आरोप लगाया की उसे युवक ने कॉफी पिलाई और उसी कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाया था।

Punjab News: पंजाब के अमृतसर में ताबड़तोड़ फायरिंग, AAP सरपंच के बेटे की हत्या से मचा हड़कंप

Amritsar firing: पंजाब के अमृतसर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। यहां जिला देहात थाना चाटीविंड के गांव चीते कलां में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। जिसमें आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़े सरपंच के बेटे तीरथ सिंह की मौत हो गई। ये गोलीबारी अज्ञात लोगों की तरफ की गई है। मृतक की मां गांव की मौजूदा सरपंच हैं, जबकि भाई कारज सिंह ब्लॉक समिति के सदस्य हैं। पुलिस की शुरूती जांच में पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast