Search KhabarFast

Press ESC to close

Punjab News: पंजाब के अमृतसर में ताबड़तोड़ फायरिंग, AAP सरपंच के बेटे की हत्या से मचा हड़कंप

Punjab News: पंजाब के अमृतसर में ताबड़तोड़ फायरिंग, AAP सरपंच के बेटे की हत्या से मचा हड़कंप

Amritsar firing: पंजाब के अमृतसर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। यहां जिला देहात थाना चाटीविंड के गांव चीते कलां में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। जिसमें आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़े सरपंच के बेटे तीरथ सिंह की मौत हो गई। ये गोलीबारी अज्ञात लोगों की तरफ की गई है। मृतक की मां गांव की मौजूदा सरपंच हैं, जबकि भाई कारज सिंह ब्लॉक समिति के सदस्य हैं। पुलिस की शुरूती जांच में पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है।

कहां-कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, घटना वाले समय  तीरथ सिंह अपने दोस्त रंजीत सिंह के साथ गांव के गुरुद्वारे में माथा टेकने गए थे। लेकिन जब दोनों बाहर निकले, तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान करीब 7 से 8 राउंड गोलियां भी चलाई गईं। जिसमें तीरथ सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फायरिंग के दौरान तीरथ के दोस्त रंजीत को भी गोली लगी। हालांकि, हालात अभी स्थिर बताई जा रही है।

पुरानी रंजिश बनी मौत का कारण?

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जिसमें पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति गुरदित सिंह और सरपंच के परिवार के बीच कई सालों से किसी मुद्दे को लेकर छत्तीस का आंकड़ा बना हुआ था। इस मामले में मृतक के परिवार ने आरोप लगाया है कि कई बार दोनों पक्षों के बीच हाथापाई भी हुई है। घटना वाले दिन भी कुछ ऐसा ही हुआ होगा। फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आगे की जानकारी का इंतजार है।    

Also read: कानपुर में लिव इन पार्टनर के कमरे में ताला लगाकर भागा आरोपी, 32 वर्षीय प्रेमिका ने गवाई जान

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

कानपुर में लिव इन पार्टनर के कमरे में ताला लगाकर भागा आरोपी, 32 वर्षीय प्रेमिका ने गवाई जान

Kanpur Crime: उत्तर प्रदेश के कानपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। चकेरी थाना क्षेत्र के स्वर्ण जयंती विहार में एक किराए के कमरे में 32 वर्षीय महिला काजल का शव मिला है। कमरे के दरवाजे पर बाहर से ताला लगा था और अंदर शव दो दिनों तक पड़ा रहा। पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान देवरिया जिले के बघौचघाट निवासी काजल के रूप में हुई है।

Delhi News: स्कूल को भेजा बम थ्रेट ईमेल; अब कानूनी पछड़े में फंसी छात्रा; एक दिन की छुट्टी के चक्कर में बनाया था प्लान

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली के लोदी रोड स्थित एयरफोर्स बाल भारती स्कूल को भेजी गई झूठी बम की धमकी के मामले में एक छात्रा को पकड़ा है। जांच करने वालों ने खुलासा किया है कि यह झूठ सिर्फ़ क्लास से एक दिन की छुट्टी लेने के लिए रचा गया था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast