Search KhabarFast

Press ESC to close

IPL 2027 में खेलेंगे चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ?,इस संकेत के जरिए किया साफ़

IPL 2027 में खेलेंगे चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ?,इस संकेत के जरिए किया साफ़

IPL 2027: चेन्नई सुपर किंग्स और महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के मन में एक सवाल हैं की क्या आईपीएल 2027 में महेंद्र सिंह धोनी खेलते हुए नजर आएँगे। इस बात को लेकर माही ने खुद बड़ा अपडेट दे दिया हैं। आईपीएल 2026 के बाद से ही ऐसे कयास लगाए जा रहे थे की अब महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल खेलते हुए नहीं दिखेंगे। फैंस के मन में भी मायूसी थी। क्यूंकि माही आईपीएल 2026 में कुछ ही मैचों में खेलते हुए नजर आए थे। वहीं इस पर माही ने खुद बता दिया हैं की अगले सीजन में वो खेलेंगे या नहीं।

IPL इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं धोनी

महेंद्र सिंह धोनी IPL इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार ट्रॉफी जीती है और टीम को सफलता दिलाने में कामयाब रहे हैं।  हालांकि, चोट और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के कारण वह आईपीएल 2026 के पूरे सीजन में नहीं खेल सके थे। उनकी गैरमौजूदगी में चेन्नई की टीम का प्रदर्शन भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और वह लगातार तीसरे साल प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही। धोनी के पिछले सीजन से बाहर रहने के बाद उनके संन्यास को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं। हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से समय-समय पर इन अटकलों को खारिज किया जाता रहा है। अब धोनी के ताजा बयान ने अगले सीजन में उनकी वापसी की उम्मीदें फिर जगा दी हैं।

Also read: IND vs NZ: गौतम गंभीर ने तिलक वर्मा से क्या कहा? दूसरे टी20 में धमाकेदार पारी खेलकर खोला राज

आईपीएल 2027 में खेलने के सवाल पर महेंद्र सिंह धोनी ने कहा

बेंगलुरु में एक कार्यक्रम के दौरान आईपीएल 2027 में खेलने के सवाल पर महेंद्र सिंह धोनी ने कहा की वह पहले अपनी जांच कराएंगे और रिपोर्ट के आधार पर तय करेंगे कि उनका शरीर एक और सीजन खेलने के लिए कितना तैयार है। धोनी ने कहा कि उन्हें जांच से गुजरना होगा। आपको रिपोर्ट देनी होगी और फिर दिसंबर से पहले उन्हें देखना होगा कि वह एक और सीजन खेलने के लिए कितने फिट हैं। अगर वह पर्याप्त फिट नहीं हैं, तो आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके साथ सब कुछ सही किया जाए, ताकि यह पुरानी विंटेज गाड़ी सड़क पर अच्छी तरह चलती रहे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IND vs NZ 2nd T20I: भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की बढ़त

IND vs NZ 2nd T20I: न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में पांच मैचों की टी20I सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट हरा दिया। साथ सीरीजी में 2-0 की बढ़त भी बना ली।

IND vs NZ: गौतम गंभीर ने तिलक वर्मा से क्या कहा? दूसरे टी20 में धमाकेदार पारी खेलकर खोला राज

IND vs NZ 2nd T20I: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की। टीम इंडिया की इस जीत के हीरो उपकप्तान तिलक वर्मा

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast