Search KhabarFast

Press ESC to close

कानपुर में लिव इन पार्टनर के कमरे में ताला लगाकर भागा आरोपी, 32 वर्षीय प्रेमिका ने गवाई जान

कानपुर में लिव इन पार्टनर के कमरे में ताला लगाकर भागा आरोपी,  32 वर्षीय प्रेमिका ने गवाई जान

Kanpur Crime: उत्तर प्रदेश के कानपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। चकेरी थाना क्षेत्र के स्वर्ण जयंती विहार में एक किराए के कमरे में 32 वर्षीय महिला काजल का शव मिला है। कमरे के दरवाजे पर बाहर से ताला लगा था और अंदर शव दो दिनों तक पड़ा रहा। पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान देवरिया जिले के बघौचघाट निवासी काजल के रूप में हुई है। उसकी शादी उन्नाव में हुई थी, लेकिन तलाक के बाद वह कानपुर में बर्तन साफ करने का काम करती थी। यहीं उसकी मुलाकात राजमिस्त्री पप्पू पासवान से हुई। दोनों करीब 20 दिन पहले स्वर्ण जयंती विहार के एक निर्माणाधीन मकान में पति-पत्नी बनकर किराए पर रहने लगे थे।

बुधवार दोपहर पप्पू बाइक लेकर कमरे से निकला था

स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार दोपहर पप्पू बाइक लेकर कमरे से निकला था, उसके बाद काजल दो दिनों तक दिखाई नहीं दी। कमरे पर लगातार ताला लटका देखकर पड़ोसियों को शक हुआ और गुरुवार शाम पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़कर देखा तो फर्श पर काजल का शव पड़ा था।शुरुआती जांच में काजल के पैर के अंगूठे, हाथ की उंगलियों, कोहनी, गर्दन और गाल पर चोट के निशान मिले। चेहरे पर सूजन भी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जिसमें गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई है।

Also read: यूपी के बहराइच में फिल्मी लव स्टोरी, प्रेमी मुंबई में, प्रेमिका 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी,ऑनलाइन हुआ निकाह

काजल के लिव-इन पार्टनर पप्पू पासवान गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए काजल के लिव-इन पार्टनर पप्पू पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, काजल के जीवन में आतिफ नाम के एक अन्य युवक से भी संबंध थे। तीनों के बीच विवाद चल रहा था, जिसकी शिकायत भी पहले दर्ज हुई थी।चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हत्या के बाद ताला लगाकर भागने की साजिश किसने रची। इस घटना ने एक बार फिर लिव-इन रिलेशनशिप में सुरक्षा के सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

PM Modi के 'मन की बात' में बिहार के मखाना के विदेशों में निर्यात की चर्चा, CM सम्राट ने जताया आभार

Patna News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 139वें एपिसोड का लोक सेवक आवास में श्रवण किया। आज के 'मन की बात' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बिहार के पूर्णिया के मखाना की विदेशों में निर्यात की चर्चा किए जाने पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

UPSSSC का PET एग्जाम UP में शुरू, राज्य के 60 केंद्रों पर हो रही है परीक्षा

PET Exam 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए आज बड़ा दिन है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UPSSSC की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा PET-2026 आज से शुरू हो गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast