Madhya Pradesh Rajyasabha BYElection: भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उनके नाम की हरी झंडी दी है।
हरदीप सिंह पुरी फिलहाल केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हैं। भाजपा की तरफ से उनके नाम का ऐलान ऐसे समय में किया गया है। जब मध्य प्रदेश की एक सीट पर उपचुनाव की तैयारी चल रही है।
12 नबंवर को है उपचुनाव
मध्य प्रदेश की यह राज्यसभा सीट पूर्व केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। चुनाव आयोग ने फिलहाल इस सीट पर उपचुनाव कराने का ऐलान किया है। 12 नवंबर को उपचुनाव होना है। मध्य प्रदेश के विधायक चुनाव के जरिए राज्यसभा सदस्य चुनेंगे। इससे पहले उम्मीदवार को नामांकन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। चुनाव आयोग की तरफ से घोषित कार्यक्रम के तहत नामांकन, जांच और नाम वापस लेने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतदान कराया जाएगा।
क्यों हो रहा उपचुनाव
मध्य प्रदेश की यह राज्यसभा सीट पर उपचुनाव ऐसे वक्त में हो रहा है, जब पूर्व केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद चुनाव आयोग ने इस सीट पर उपचुनाव कराने का ऐलान किया है। एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से भी इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ये कहा था कि वह अब राज्य में पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।
Also read: "अधिकारियों ने मंत्रियों को रोककर मनमानी की है', दलित मंत्री को पूजा के लिए रोके जाने पर CM बोले