Search KhabarFast

Press ESC to close

केपटाउन में आई स्टार्क नाम की आंधी, पिच पर पैर जमाए खड़े अफ्रीकी बल्लेबाजों को एक-एक कर भेजा पवेलियन

केपटाउन में आई स्टार्क नाम की आंधी, पिच पर पैर जमाए खड़े अफ्रीकी बल्लेबाजों को एक-एक कर भेजा पवेलियन

AUSvsSATest:ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच आखिरी टेस्ट मैच केपटाउन में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उधर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका ने बल्लेबाजों ने पिच पर पैर जमा दिए। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की कोशिशों के बाद भी साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज आउट नहीं हो रहे थे।

हालांकि, दिन के खेल खत्म होने तक मिचले स्टॉर्क ने ऑस्ट्रेलिया की वापसी करा दी। विकेट के लिए तरस रहे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को पहले दिन का खेल खत्म होने के दौरान सफलता मिली। स्टॉर्क ने 72 रन देकर 6 विकेट चटकाए। साथ ही उन्होंने शेन वॉर्न का 24 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

आखिरी क्षणों में लड़खड़ाई ऑस्ट्रेलिया की पारी  

साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम और मार्केस एकरमैन ने शानदार शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 158 रनों की साझेदारी की। हालांकि, दोनों बल्लेबाज शतक से चूक गए। एकरमैन ने 95 रन बनाए। वहीं, मार्करम ने 78 रनों की पारी खेली। इन दोनों के आउट होने के बाद साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके। मिचले स्टॉर्क ने अपनी तेज रफ्तार और स्विंग गेंदबाजी के कारण अपनी आखिरी 6 गेंदों में 4 विकेट लेकर खेल पलट दिया। एक समय पर अफ्रीका का सकोर 327 रन पर 6 विकेट था लेकिन, स्टॉर्क की धारदार गेंदबाजी के कारण पूरी टीम 329 पर सिमट गई।      

एक-एक की बराबरी पर है सीरीज          

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की थी। वहीं, दूसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने वापसी करते हुए शानदार जीत हासिल की थी। जिसके बाद तीसरा टेस्ट मैच निर्णायक बन गया। तीसरा मुकाबला 27 अक्टूबर से केपटाउन में खेला जा रहा है। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम ट्रॉफी जीतेगी।     

 

Also read: IPL 2027 में खेलेंगे चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ?,इस संकेत के जरिए किया साफ़  
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IND vs NZ: 4 साल बाद टीम इंडिया में वापसी, भुवनेश्वर कुमार ने युवा गेंदबाजों को लेकर क्या कहा?

Bhuvneshwar Kumar: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। 199 रन का लक्ष्य टीम इंडिया ने सिर्फ 13.2 ओवर में हासिल कर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली। न्यूजीलैंड के 198/3 रन के जवाब में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने भारतीय पारी को तेज शुरुआत दी। वैभव ने 19 गेंदों में 45 रन ठोककर कीवी गेंदबाजों पर दबाव बना दिया।

अभिषेक की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देख खौफ में पाकिस्तानी क्रिकेटर, कहा- ऐसी तबाही नहीं देखी

INDvsNZ:वेलिंगटन के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी की धमक ऐसी रही की पाकिस्तान के दिग्गज भी खौफ में आ गए। अभिषेक शर्मा ने मैदान पर इस कदर कहर बरपाया कि किवी गेंदबाज चारों खाने चित हो गए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast