Offers On Flipkart: ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart पर 28 अक्टूबर से महासेल की शुरुआत कुछ घंटों बाद होने वाली है। सेल के दौरान इलेक्ट्रॉनिक आईटम पर बंपर छूट मिल रही है। ऐसे में अगर आप दिवाली पर खरीदारी करने की तैयारी कर रहे हैं, तो Flipkart पर आपको बेहतरीन ऑफर्स मिल रहा है।
Flipkart की इस सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, स्मार्टवाच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक आईटम पर ऑफर्स मिल रहे हैं। हालांकि, किस प्रोडक्ट पर कितनी छूट मिलेगी। इसकी जानकारी सेल में दी गई लिस्टिंग और ऑफर्स से साफ होगी।
स्मार्टफोन पर मिल रहे ऑफर्स
अगर आप नए फोन खरीदने की तैयारी कर रहे है, तो इस सेल में अलग-अलग कंपनी के मोबाइल की कीमत चेक कर सकते हैं। बजट फोन से लेकर प्रीमियम स्मार्टफोन तक पर डील मिल सकती है। इसके अलावा कुछ फोन पर बैंक ऑफर और पुराने फोन के एक्सचेंज करने पर भी ऑफर मिल रहे हैं। फोन खरीदने से पहले उसकी कीमत दूसरी वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। इससे ये पता चलेगा की सेल में वाकई डिस्काउंट मिल रहा है या नहीं।
खरीदारी करने से पहले करें ये काम
फ्लिपकार्ट बिग बैंग दिवाली सेल 28 अक्टूबर की रात 12 बजे से शुरू होगी। ऐसे में आप जिस प्रोडक्ट को खरीदना चाहते हैं। उसकी कीमत पहले चेक कर लें। इससे सेल शुरू होने के बाद कीमत में हुए बदलाव का पता चलेगा। इसके अलावा बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और प्रोडक्ट की रेटिंग भी चेक कर लें। सिर्फ बड़ा डिस्काउंट देखकर खरीदारी न करें। ये देखना जरूरी है कि प्रोडक्ट आपके काम का है या नहीं। ध्यान दें कि अलग-अलग प्रोडक्ट्स पर मिलने वाले ऑफर्स और डिस्काउंट की शर्ते अलग हो सकती है।
Also read: Supreme Court Jobs: सुप्रीम कोर्ट में नौकरी करने का मौका, कोर्ट मास्टर के 20 पदों पर निकली भर्ती; जानें योग्यता