Search KhabarFast

Press ESC to close

Tata Avinya EV को मिला नया प्लेटफॉर्म, 2027 लॉन्च की तैयारी तेज

Tata Avinya EV को मिला नया प्लेटफॉर्म, 2027 लॉन्च की तैयारी तेज

Tata Avinya EV : साल 2026 टाटा मोटर्स के लिए अब तक काफी खास रहने वाला है। कंपनी ने इस साल की शुरुआत सिएरा एसयूवी (Sierra SUV) के साथ की थी और अब तक पंच फेसलिफ्ट (Punch Facelift), पंच ईवी फेसलिफ्ट (Punch EV Facelift), टियागो फेसलिफ्ट (Tiago Facelift) और टियागो ईवी फेसलिफ्ट (Tiago EV Facelift) को लॉन्च कर चुकी है। टाटा मोटर्स नई कारों को लॉन्च करने का यह सिलसिला आगे भी जारी रखने की तैयारी में है।

कयास लगाए जा रहे हैं कि 2026 में ही कंपनी अविन्या (Avinya) रेंज की कारों से भी पर्दा उठा सकती है। अविन्या, टाटा मोटर्स की प्रीमियम इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) की नई रेंज होगी। इस रेंज की शुरुआत कंपनी अविन्या एक्स कूपे एसयूवी (Avinya X Coupe SUV) के लॉन्च के साथ कर सकती है। अब टाटा मोटर्स की इस प्रीमियम ईवी ब्रांड को लेकर नई जानकारी सामने आई है।

Also read: Hero ने अपनी दो Flex Fuel बाइक को किया लॉन्च, जानें क्या-क्या मिलेगा खास

Freelander प्लेटफॉर्म पर बनेगी कार

रिपोर्ट्स की मानें, तो कंपनी चेरी-जीएलआर के जॉइंट वेंचर वाले प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल इस सीरीज की कारों के लिए कर सकती है. पहले माना जा रहा था कि अविन्या कार्स जेएलआर के ईएमए (EMA) प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होंगी. अब कंपनी जेएलआर-चेरी के जॉइंट वेंचर के तहत आने वाले फ्रीलैंडर ब्रांड के प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकती है.

कंपनी इस कार को इंटरनली पी2 कोडनेम से बुला रही है. टाटा अविन्या एक्स के प्रोडक्शन स्पेक्स वर्जन को अब चेरी के प्रीमियम ईओएक्स प्लेटफॉर्म पर मॉडिफाई करने की तैयार चल रही है. ये एक मॉड्यूलर और स्केलेबल प्लेटफॉर्म है, जो 800 वोल्ट तक के आर्किटेक और 350 kW डीसी चार्जिंग तक को सपोर्ट करता है.

पहले अविन्या को जेएलआर के ईएमए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा था, लेकिन चेरी प्लेटफॉर्म के आने की वजह से कंपनी ने जेएलआर प्लेटफॉर्म को साइडलाइन कर दिया है. टाटा मोटर्स ने चेरी प्लेटफॉर्म पर कार तैयार करने का फैसला डेवलपमेंट टाइम को बचाने और कॉस्ट कंपटीशन को बेहतर बनाने के लिए लिया है.

Also read: Motorola Edge 2026 हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

भारत के हिसाब से किया जाएगा तैयार

कंपनी इस प्लेटफॉर्म को भारत के मुताबिक बनाने पर काम कर रही है. इस प्लेटफॉर्म पर बेस्ड पहली कार अविन्या एक्स कूपे एसयूवी होगी. इसके बाद कंपनी एक थ्री रो इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करेगी. इस ब्रांड के तहत कंपनी अगले साल की शुरुआत या मिड तक कार लॉन्च कर पाएगी.

इस प्लेटफॉर्म पर बेस्ड मॉडल 65kWh और 80kWh की बैटरी के साथ आ सकते हैं. भारत में जेएसडब्लू भी चेरी की कुछ कारों को रिब्रांड करके ला रहा है. यानी भारत में चेरी जेएसडब्सू को भी पार्ट सप्लाई करेगी. टाटा मोटर्स ने साफ किया है कि अविन्या पर बेस्ड पहला मॉडल अगले साल की शुरुआत में लॉन्च होगा और कंपनी फ्रीलैंडर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकती है.

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ChatGPT Health लॉन्च...अब AI बताएगा सेहत से जुड़ी जानकारी, लेकिन डेटा सुरक्षा को लेकर सवाल

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में एक नया कदम उठाते हुए OpenAI ने ChatGPT Health लॉन्च किया है। यह ChatGPT का एक खास फीचर है।

Kia Syros EV भारत में लॉन्च...कीमत 13.49 लाख रुपये से शुरू, एक बार चार्ज में 526 किमी तक चलेगी

किआ इंडिया ने अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी Kia Syros EV को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की अब तक की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार है।

पासवर्ड भूलना या नए फोन में Log-in...अब चेहरा दिखाकर मिनटों में रिकवर होगा Google अकांउट, जानें कैसे काम करेगा ये नया फीचर

Google Selfie Video Sign-in Feature: गूगल ने एक नया सेल्फी वीडियो फीचर पेश किया है, जिससे यूजर्स अपनी पहचान सत्यापित कर सकते हैं और अपने खाते तक पहुंच दोबारा प्राप्त कर सकते हैं, जब वे लॉक हो गए हों, अपना पासवर्ड भूल गए हों या अपने सामान्य फोन, कंप्यूटर या टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऐप का उपयोग न कर पा रहे हों।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast