Search KhabarFast

Press ESC to close

कितनी संपत्ति के मालिक हैं एलन मस्क, दुनिया के हर शख्स को बांट दें 8 हजार फिर भी बने रहेंगे सबसे अमीर

कितनी संपत्ति के मालिक हैं एलन मस्क, दुनिया के हर शख्स को बांट दें 8 हजार फिर भी बने रहेंगे सबसे अमीर

Elon Musk Net Worth:अमेरिकी कारोबारी दिन-प्रतिदिन इतिहास रच रहे हैं। वह दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति होने के साथ पहले ट्रिलियनेयर बन गए हैं। स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर बाजार Nasdaq पर 135 डॉलर प्रति शेयर के भाव पर लॉन्च हुआ।

इस लिस्टिंग के बाद कंपनी की कुल वैल्यू 1.77 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गई। कंपनी में मस्क की करीब लगभग 42 फीसदी हिस्सेदारी है। जिसकी कीमत अकेले लगभग 866 अरब डॉलर आंकी जा रही है।

हर व्यक्ति को दे सकते हैं 8000 रुपए

मस्क की संपत्ति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है वह दुनिया के हर व्यक्ति को लगभग 8000 रुपए दे सकते हैं। ऐसा करने में लगभग 64 लाख करोड़ खर्च होंगे। इसके बाद भी उनके पास लगभग 31 करोड़ रुपए की संपत्ति बची रहेगी और वह दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति बने रह सकते हैं। दुनिया में कमाई के मामले में दूसरे नंबर पर गूगल के को-फाउंडर लैरी की संपत्ति लगभग 28 लाख करोड़ है।

स्पेसएक्स से कमाई बढ़ी

दरअसल, पहले एलन मस्क की कमाई टेस्ला से आता था लेकिन, अब उनकी कुल संपत्ति का लगभग 80 फीसदी हिस्सा स्पेसएक्स से जुड़ा हुआ है। कंपनी के सैटेलाइट इंटरनेट बिजनेस स्टारलिंक ने 2025 में 11.4 अरब डॉलर की कमाई की थी। इसके अलावा मस्क की एआई कंपनी के साथ हुए बड़े समझौते ने निवेशकों का भरोसा और बढ़ाया।

Also read: पुतिन का बड़ा बयान...पाकिस्तान-चीन रिश्तों पर टिप्पणी, भारत-चीन विवाद में बाहरी दखल का विरोध

कई देशों की अर्थव्यवस्था पीछे

एलन मस्क की संपत्ति कई देशों की अर्यव्यवस्था से ज्यादा बताई जा रही है। ताइवान की जीडीपी 968 अरब डॉलर की है। आयरलैंड की जीडीपी 779 अरब डॉलर की है। स्वीडन की जीडीपी 760 अरब डॉलर और सिंगापुर की जीडीपी 660 अरब डॉलर की है। इस लिजाह से देखे तो एलन मस्क की संपत्ति 1.77 ट्रिलियन डॉलर उन देशों की जीडीपी से ज्यादा है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

इस दिन दफनाए जाएंगे अयातुल्लाह खामेनेई, जनाजे में 2 करोड़ लोगों के जुटने की उम्मीद

Ali Khameni Funeral:ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे निकालने की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। ईरानी प्रशासन के मुताबिक अंतिम संस्कार की प्रक्रिया 4 जुलाई से शुरू होगी, जबकी 9 जुलाई को उन्हें दफनाया जाएगा।

Trump Warning: ईरान को ट्रंप ने बार फिर दी बड़ी चेतावनी, बोले- आज रात हो सकता है बहुत ज़ोरदार हमला

Trump Warning: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को फिर से ईरान को चेतावनी दी है। ईरान के साथ शांति समझौता करने की चल रही कूटनीतिक कोशिशों के बीच अमेरिका ईरान पर "बहुत ज़ोरदार" हमला करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि ये हमले "आज रात" किए जाने की योजना है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast