Search KhabarFast

Press ESC to close

इस दिन दफनाए जाएंगे अयातुल्लाह खामेनेई, जनाजे में 2 करोड़ लोगों के जुटने की उम्मीद

इस दिन दफनाए जाएंगे अयातुल्लाह खामेनेई, जनाजे में 2 करोड़ लोगों के जुटने की उम्मीद

Ali Khameni Funeral:ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे निकालने की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। ईरानी प्रशासन के मुताबिक अंतिम संस्कार की प्रक्रिया 4 जुलाई से शुरू होगी, जबकी 9 जुलाई को उन्हें दफनाया जाएगा।

तेहरान के मेयर अलीरेजा जकानी ने कहा कि मरहूम सुप्रीम लीडक अली खामेनेई का राजकीय संस्कार टाल दिया गया है। खामेनेई को लेकर पहले जो कार्यक्रम तय किया गया था, उसमें बदलाव किया गया है।

9 जुलाई को अंतिम संस्कार  

तेहरान के मेयर अलीरेजा जकानी ने कहा कि अंतिम संस्कार मुहर्रम के 10 दिन बाद करने का फैसला लिया गया है। यह कदम इसलिए उठाया गया है कि ताकी लोग इमाम हुसैन के लिए अपना वार्षिक शोक श्रद्धा और परंपरा के साथ मना सकें। शिया समुदाय के लिए इमाम हुसैन का महत्व विशेष है। कर्बला की लड़ाई में उनकी शहादत को याद करते हुए हर वर्ष मुहर्रम के दौरान बड़े पैमाने पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी वजह से अयातुल्ला अली खामेनेई  का अंतिम संस्कार 4 जुलाई से शुरू होगा और 9 जुलाई को दफनाया जाएगा।  

Also read: पुतिन का बड़ा बयान...पाकिस्तान-चीन रिश्तों पर टिप्पणी, भारत-चीन विवाद में बाहरी दखल का विरोध

दो करोड़ लोगों के जुटने की उम्मीद

बताया जा रहा है कि अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में लगभग दो करोड़ लोग शामिल हो सकते हैं। यही वजह है कि सुरक्षा, यातायात और सार्वजनिक व्यवस्थाओं को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही है। बता दें कि 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल ने साझा ऑपरेशन चलाकर अयातुल्ला अली खामेनेई को मार गिराया था। उनकी मौत के बाद 4 मार्च को राजकीय अंतिम संस्कार आयोजित करने का फैसला किया गया था लेकिन, युद्ध की वजह से अंतिम संस्कार को स्थगित कर दिया गया था।    
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

OpenAI के दफ्तर में छात्रों का प्रदर्शन, ‘हमारा भविष्य मत चुराओ’ के लगे नारे; 13 गिरफ्तार

अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में सोमवार को AI कंपनी OpenAI के खिलाफ छात्रों ने प्रदर्शन किया। 30 से ज्यादा छात्र कार्यकर्ता एक बिल्डिंग में पहुंचे, जहां OpenAI का पब्लिक-फेसिंग लॉबिंग ऑफिस मौजूद है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का चौंका देने वाला खुलासा, बोले- हां मेरी जान को था खतरा, इसी वजह से बदला गया तुर्की में विमान

Donald Trump News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक चौंका देने वाला खुलासा किया है। ट्रंप ने माना है कि पिछले महीने तुर्की में NATO समिट से लौटते समय, सीक्रेट सर्विस और सेना के कहने पर उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर मिले "खतरे" के कारण चुपके से अपना विमान बदलना पड़ा था। मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्होंने वहीं किया जो सीक्रेट सर्विस और सेना ने उनसे करने को कहा था और वे एक दूसरी फ्लाइट में सवार हो गए।

कपड़े धोने से लेकर Bentley चलाने तक का काम, सैलरी 90 लाख! वायरल हुआ अनोखा जॉब विज्ञापन

यूनाइटेड किंगडम की एक पुरानी और प्रतिष्ठित मैगजीन ‘द लेडी’ में छपे एक नौकरी के विज्ञापन ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी है। विज्ञापन में एक रहस्यमयी इंटरनेशनल बिजनेसमैन और रेसिंग ड्राइवर ने अपने लिए पर्सनल असिस्टेंट की तलाश की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast