Search KhabarFast

Press ESC to close

Horoscope Today 11 June 2026, Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा आपका गुरुवार का दिन? यहां पढ़े क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे

Horoscope Today 11 June 2026, Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा आपका गुरुवार का दिन? यहां पढ़े क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे

Horoscope Today 11 June 2026, Aaj Ka Rashifal: आज 11 जून 2026, गुरुवार का दिन ग्रहों की गतिविधियों से काफी प्रभावित रहने वाला है। सूर्य मिथुन राशि में विराजमान हैं, जबकि चंद्रमा आज कर्क राशि में गोचर कर रहा है। बुध और शुक्र की युति कुछ राशियों को आर्थिक लाभ देगी, वहीं शनि और राहु के प्रभाव से कुछ राशियों को सावधानी बरतने की जरूरत पड़ेगी।  तो चलिए मेष से लेकर मीन राशि तक, जानते है आज आपके सितारे क्या कह रहे हैं।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों का आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में विवाद से बचें। बिजनेस पर सकारात्मक पड़ेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। वाहन खरीदने का विचार बन सकता है। आर्थिक रूप से स्थिति अच्छी रहेगी। संतान पक्ष की तरफ से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। परिवार के साथ समय बिताएं। प्रेम जीवन में मतभेद से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus)

आज के दिन वृषभ राशि के जातक थोड़ा उलझन महसूस कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ तालमेल बैठाएं। करियर में धैर्य से काम करें। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन बेफिजूल खर्च से बचें। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्रों को मेहनत जारी रखनी होगी। घर-परिवार और प्रेम संबंधों में छोटी-मोटी बहस हो सकती है। इसलिए धैर्य बनाएं रखें और शांति से मामले को सुलझाए। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। करियर में प्रगति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। माता-पिता की किसी भी बात को दिल से न लगाएं। बच्चों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। पुरानी गलतियों से सीख मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा

कर्क राशि (Cancer)

आज का दिन कर्क राशि वालों का अच्छा रहेगा। ऑफिस से बॉस की तारीफ मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निवेश के लिए मन पक्का करें। लेकिन सोच-समझकर पैसों का इस्तेमाल करें। पुराना दोस्त से अचानक मुलाकात हो सकती है। संतान से किया वादा निभाएं। परिवार में शांति बनी रहेगी। वैवाहिर जीवन में अपने पार्टनर को समय दें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों का आज का दिन कई उपलब्धियां लेकर आएगा। करियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे। ऑफिस में मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक लाभ होने से मन खुश रहेगा। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। लेकिन छोटी-मोटी बात पर बहस हो सकती है। प्रेम जीवन में रोमांच रहेगा। कहीं घूमने का प्लान सफल होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, पर थकान महसूस हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। करियर में चुनौतियां आएंगी, लेकिन धैर्य से उन्हें पार करेंगे। आर्थिक फैसलों में अच्छे से विचार कर लें। छात्रों के लिए पढ़ाई का समय अनुकूल है। परिवार में सब ठीक रहेगा। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव रह सकता है। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें। 

Also read: June Ekadashi Calendar: भगवान विष्णु के भक्तों के लिए खास रहेगा जून का महीना, बन रहे दो एकादशी के शुभ योग

तुला राशि (Libra)

आज के दिन तुला राशि के जातकों को कई अच्छे अवसर मिलेंगे। ऑफिस में आप बिजी रहेंगे। निवेश से पहले किसी जानकार से सारी बातें जान लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। माता-पिता के आर्शीवाद से रुका हुआ काम पूरा होगा। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में सीनियर्स से तारीफ सुनने को मिलेगी। लेकिन सहकर्मी को आपसे थोड़ी जलन हो सकती है। धन लाभ के योग हैं। परिवार में खुशियां बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में सकारात्मकता रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लेकिन किसी भी तरह की दिक्कत होने पर उसे नजरअंदाज न करें।

धनु राशि (Sagittarius)

आज के दिन धनु राशि के जातकों को अपने काम पर फोकस करना होगा। ऑफिस में नई योजनाएं सफल होंगी। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवन में सुखद पल बिताएं। घूमने जाएं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों का आज का दिन मिला-जुला रहेगा। करियर में नई जिम्मेदारियां आने से तनाव बढ़ सकता है। लेकिन आप उसे पार लगाएंगे। आर्थिक लाभ होने के आसार है। पार्टनर के साथ पुराने मुद्दे सुलझाएं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों को आज के दिन अपना वाणी पर ध्यान देना होगा। ऑफिस में नया प्रोजेक्ट मिलेगा। करियर में तरक्की संभव है। आर्थिक लाभ होगा। लेकिन फालतू का खर्ता ज्यादा न करें। प्रेम सबंधों में उचार-चढ़ाव संभव है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मीन राशि (Pisces)

आज के दिन मीन राशि के जातकों को धार्मिक कार्यों में मन रहेगा। बाहर की यात्रा संभव है। परिवार में पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। नए काम शुरू करने के लिए अच्छा समय है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today 16 September 2026, Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के लिए शुभ रहेगा बुधवार, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Horoscope Today 16 September 2026, Aaj Ka Rashifal: ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार 16 सितंबर 2026 का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए नई उम्मीद और सफलता लेकर आ सकता है, जबकि कुछ लोगों को फैसले लेते समय अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। बुधवार को भगवान शिव की पूजा और आराधना करने से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलने की मान्यता है। ऐसे में आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों के लिए बुधवार का दिन कैसा रहने वाला है।

Ganesh Visarjan 2026: 3, 5, 7 या 10 दिन...कब करना चाहिए गणेश जी की मूर्ति का विसर्जन? यहां देखें क्या कहता है हिंदू धर्म

Ganesh Visarjan Dates: भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 14 सितंबर 2026 सोमवार को बप्पा काआगमन हो चुका है। गणेश चतुर्थी के मौके पर भक्तों ने नाचते-गाते बप्पा का स्वागत किया। मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिली, लेकिन इस बीच भक्तों का उच्साह कम नहीं हुआ।

Vishwakarma Puja 2026: विश्वकर्मा पूजा के दिन मशीनों, औजारों को आराम देने की परंपरा हैं सबसे खास, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

Machines Resting Tradition on Vishwakarma Puja: हिंदू धर्म में विश्वकर्मा पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन लोग भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा करते है। इसके अलावा इस दिन कन्या संक्रांति भी पड़ रही है। इस दिन सूर्य सिंह राशि से कन्या राशि में प्रवेश करता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast