Search KhabarFast

Press ESC to close

Horoscope Today 05 June 2026, Aaj Ka Rashifal: शुक्रवार को किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे बरतनी होगी सावधानी; यहां पढ़े सभी राशियों का राशिफल

Horoscope Today 05 June 2026, Aaj Ka Rashifal: शुक्रवार को किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे बरतनी होगी सावधानी; यहां पढ़े सभी राशियों का राशिफल

Horoscope Today 05 June 2026, Aaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार, 5 जून 2026 को ग्रह-नक्षत्रों का विशेष संयोग बन रहा है। कुछ राशियों की किस्मत चमकने वाली है। उन्हें उनके काम में सफलता, आर्थिक लाभ मिल सकते हैं। जबकि कुछ राशियों को सावधानी बरतनी होगी। क्योंकि छोटी-सी लापरवाही भी नुकसान का कारण बन सकती है। तो आइए जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे?

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों का आज का दिन मिश्रित रहने वाला है। करियर में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आर्थिक रूप से मजबूत स्थिति बनी रहेगी। निवेश के लिए किसी बड़े से सलाह जरूर लें। लेकिन आखिरी फैसला अपनी समझ से लें। परिवार और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों का आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। करियर में नई पहचान बनाने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति पर ध्यान दें। खर्चा बढ़ सकता है। कानूनी मामलों में सावधानी बरतें। परिवार के साथ घूमने-फिरने का अवसर मिलेगा। वैवाहिक जीवन में पार्टनर की भावनाओं को समझें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन मिश्रित रहेगा। काम में फोकस बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में तनाव बढ़ सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। रुके हुए काम पूरे होंगे। परिवार में मतभेद संभव हैं। प्रेम संबंधों में लड़ाई से बचें। सेहत सामान्य रहेगी। 

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों का आज का दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में दिया हुआ काम समय पर पूरा करें। साझेदारी में शुरु किया गया काम अच्छा चलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। घर-परिवार का माहौल सुखद रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। घुटने संबंधी दिक्कतें हो सकती है।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों का आज का दिन विशेष रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। बॉस के साथ अच्छे संबंध बनेंगे। पैसों के लेन-देन में सतर्क रहें। संतान पक्ष को पढ़ाई में मेहनत करनी होगी। परिवार में शांति बनी रहेगी। पार्टनर के साथ तालमेल बनाकर चलें। स्वास्थ्य पर थोड़ी सावधानी रखें।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों को आज के दिन सावधानी बरतनी होगी। कार्यक्षेत्र में नया विवाद खड़ा हो सकता है। थोड़ा संभलकर चलें। आर्थिक मामलों में सुखद खबर मिल सकती है। लेकिन खर्च भी बढ़ सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों पर दबाव रहेगा। परिवार के साथ किसी मुद्दे पर बातचीत हो सकती है। प्रेम संबंधों में आकर्षण बढ़ेगा। स्वास्थ्य में लापरवाही न बरतें।

Also read: Horoscope Today 04 June 2026, Aaj Ka Rashifal: गुरुवार को कैसा रहेगा आपका दिन? यहां पढ़े सभी राशियों का राशिफल

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति में भी आपको धैर्य से काम करना है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। विदेश यात्रा संभव है। सेहत पर ध्यान दें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों का आज का दिन शुभ रहेगा। नौकरी बदलने के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नए आइडियाज राम आएंगे। व्यापार में लाभ के योग बन रहे है। माता-पिता के साथ न होने पर अकेलापन महसूस हो सकता है। जीवनसाथी की बात सुनें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius)

आज के दिन धनु राशि के जातकों के काम में रुकावटें आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। परिवार के सदस्य के स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। निपार्टनर के साथ समय बिताएं।  

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। करियर में भाग्य का साथ मिलेगा। बिजनेस में सोच-समझकर निवेश करें। आर्थिक स्थिति में मजबूती रहेगी। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए शांति से मामले को सुलझाएं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पुराने दोस्त से सलाह मांग सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज के दिन कुंभ राशि के जातकों में सकारात्मकता महसूस होगी। करियर में नए रास्ते खुलेंगे। कार्यक्षेत्र में ध्यान से काम करें। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। परिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों को आज के दिन धैर्य से काम करना होगा। कार्यक्षेत्र में काम करने के तरीके में सुधार करें। परिवार में सहयोग की भावना बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में समझदारी दिखाएं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today 16 September 2026, Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के लिए शुभ रहेगा बुधवार, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Horoscope Today 16 September 2026, Aaj Ka Rashifal: ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार 16 सितंबर 2026 का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए नई उम्मीद और सफलता लेकर आ सकता है, जबकि कुछ लोगों को फैसले लेते समय अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। बुधवार को भगवान शिव की पूजा और आराधना करने से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलने की मान्यता है। ऐसे में आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों के लिए बुधवार का दिन कैसा रहने वाला है।

HOROSCOPE TODAY 17 SEPTEMBER 2026, AAJ KA RASHIFAL: विश्वकर्मा डे पर 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, गृहस्थ जीवन रहेगा सुखमय, जानें मेष से मीन तक का हाल

HOROSCOPE TODAY 17 SEPTEMBER 2026, AAJ KA RASHIFAL:ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 17 सितंबर 2026, गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। कर्क राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। वकालत के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान और पहचान मिल सकती है। वहीं तुला राशि के जातकों के दिन की शुरुआत अच्छी होगी और जीवनसाथी की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Vishwakarma Puja 2026: विश्वकर्मा पूजा के दिन मशीनों, औजारों को आराम देने की परंपरा हैं सबसे खास, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

Machines Resting Tradition on Vishwakarma Puja: हिंदू धर्म में विश्वकर्मा पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन लोग भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा करते है। इसके अलावा इस दिन कन्या संक्रांति भी पड़ रही है। इस दिन सूर्य सिंह राशि से कन्या राशि में प्रवेश करता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast