Search KhabarFast

Press ESC to close

Horoscope Today 04 June 2026, Aaj Ka Rashifal: गुरुवार को कैसा रहेगा आपका दिन? यहां पढ़े सभी राशियों का राशिफल

Horoscope Today 04 June 2026, Aaj Ka Rashifal: गुरुवार को कैसा रहेगा आपका दिन? यहां पढ़े सभी राशियों का राशिफल

Horoscope Today 04 June 2026, Aaj Ka Rashifal: आज चंद्रमा मकर राशि की ओर गोचर कर रहा है और गुरु उच्च का हंस राजयोग तथा गजकेसरी योग बना रहे हैं, जिससे कई राशियों को करियर, धन और पारिवारिक सुख के मजबूत संकेत मिल रहे हैं। आर्थिक लाभ, यात्रा और रिश्तों में सतर्कता बरतने की जरूरत है। तो आइए जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे?

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों का आज का दिन थोड़ा संभलकर चलने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में उत्साह से काम करेंगे। रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। सोच-समझकर खर्चा करें। परिवार में छोटी बहस हो सकती है। प्रेम संबंधों में पार्टनर की भावना समझें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें।

वृषभ राशि (Taurus)

आज के दिन वृषभ राशि के जातकों को बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। व्यावसायिक मामलों में सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में मन लगाकर काम करें, सफलता जरूर मिलेगी। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। अनचाहे खर्च भी हो सकते हैं। संतान पक्ष की तरफ से अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार में सहयोग की भावना बनी रहेगी। प्रेम में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिड़चिड़ापन रह सकता है।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन सुकून भरा रहेगा। बिजनेस में भागदौड़ रहेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। वाहन सावधानी से चलाएं। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक खुशी मिलेगी। वैवाहिक जीवन जी रहे पति-पत्नी में लड़ाई-झगड़े हो सकते है। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन पेट संबंधी समस्या हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। बिजनेस में साझेदारी अच्छी चलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। प्रॉपर्टी खरीद-बिक्री में सफलता मिलेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंध संतुलित रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

सिंह राशि (Leo)

आज के दिन  सिंह राशि के जातकों को थोड़ा तनाव हो सकता है। यात्रा के योग बन रहे है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन खर्च बढ़ेगा। परिवार में माता-पिता के साथ समय बिताएं। वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाकर चलें। सेहत को नजरअंदाज न करें।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य रहेगा। करियर में उन्नति के योग हैं। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलने से तनाव बढ़ सकता है। आर्थिक मामलों में किसी अनजान पर भरोसा न करें। परिवार की सलाह जरूर लें। संतान पक्ष को शैक्षणिक कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में आकर्षण बढ़ेगा। स्वास्थ्य को नजरअंदाज करने की गलती न करें।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। युवाओं को करियर में अच्छी खबर मिल सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार में प्रेम की भावना बनी रहेगी। पार्टनर के साथ बाहर घूमने जाएं। सेहत पर ध्यान दें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं सफल रहेगी। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। लेकिन खर्चों पर भी ध्यान दें। परिवार में पूजा का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी की बात को अनसुना न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों का आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में राजनीति से बचें और अपने काम पर ध्यान दें। सहकर्मियों की बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। निवेश के लिए अच्छा समय है। परिवार का सहयोग मिलेगा। पार्टनर के साथ समय बिताएं। स्वास्थ्य पर खर्च बढ़ सकता है।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों का आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। बिजनेस में धन लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में नई तकनीक सीखें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। प्रेमी जोड़ों को अच्छा समय मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज के दिन कुंभ राशि के जातकों को खुद पर ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी न करें। आर्थिक लाभ हो सकता है। परिवार के साथ बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों का आज का दिन बिजी रहेगाष कार्यक्षेत्र में नया प्रोजेक्ट मिलेगा। परिवार को समय दें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today 16 September 2026, Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के लिए शुभ रहेगा बुधवार, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Horoscope Today 16 September 2026, Aaj Ka Rashifal: ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार 16 सितंबर 2026 का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए नई उम्मीद और सफलता लेकर आ सकता है, जबकि कुछ लोगों को फैसले लेते समय अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। बुधवार को भगवान शिव की पूजा और आराधना करने से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलने की मान्यता है। ऐसे में आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों के लिए बुधवार का दिन कैसा रहने वाला है।

HOROSCOPE TODAY 17 SEPTEMBER 2026, AAJ KA RASHIFAL: विश्वकर्मा डे पर 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, गृहस्थ जीवन रहेगा सुखमय, जानें मेष से मीन तक का हाल

HOROSCOPE TODAY 17 SEPTEMBER 2026, AAJ KA RASHIFAL:ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 17 सितंबर 2026, गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। कर्क राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। वकालत के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान और पहचान मिल सकती है। वहीं तुला राशि के जातकों के दिन की शुरुआत अच्छी होगी और जीवनसाथी की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Vishwakarma Puja 2026: विश्वकर्मा पूजा के दिन मशीनों, औजारों को आराम देने की परंपरा हैं सबसे खास, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

Machines Resting Tradition on Vishwakarma Puja: हिंदू धर्म में विश्वकर्मा पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन लोग भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा करते है। इसके अलावा इस दिन कन्या संक्रांति भी पड़ रही है। इस दिन सूर्य सिंह राशि से कन्या राशि में प्रवेश करता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast