Search KhabarFast

Press ESC to close

भारत में Hisense ने 100 इंच का Mini LED TV किया लॉन्च, मिलेंगे AI फीचर्स; जानें कीमत

भारत में Hisense ने 100 इंच का Mini LED TV किया लॉन्च, मिलेंगे AI फीचर्स; जानें कीमत

Hisense ने भारत में अपने प्रीमियम TV की नई रेंज लॉन्च की है। Hisense Mini LED Smart TV की इस नई सीरीज़ में 55 इंच से लेकर 100 इंच तक के स्क्रीन साइज़ वाले मॉडल शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि इस सीरीज़ के सभी मॉडल AI-इंटीग्रेटेड हैं। बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी के साथ-साथ, ये हाई-एंड गेमिंग फ़ीचर्स और AI इंटेलिजेंस भी देते हैं। इस स्मार्ट TV सीरीज़ के साथ, आप थिएटर जैसा अनुभव पा सकते हैं।

नई टेक्नोलॉजी का किया इस्तेमाल

Hisense की यह नई सीरीज U7SE Mini LED TV के नाम से पेश की गई है। इसमें कंपनी ने कई तरह की नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। इसमें लोकल डिमिंग टेक्नोलॉजी दी गई है, जो इसमें लगे Mini LED को छोटे-छोटे जोन्स में बांटकर बैकलाइट को कंट्रोल करती है।

यह स्मार्ट टीवी Hi-QLED टेक्नोलॉजी पर काम करती है। इसमें थिएटर वाले एक्सपीरियंस के लिए Dolby Vision IQ, HDR10+ के अलावा अडेप्टिव और फिल्ममेकर मोड दिए गए हैं।

Also read: Poco के तीन स्मार्टफोन हुए महंगे, जानें कितनी बढ़ी कीमतें

कंपनी ने इस स्मार्ट टीवी सीरीज में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है, जो गेमिंग के लिए है। हालांकि, इस सीरीज के 100 इंच वाले मॉडल में 165Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है। इस स्मार्ट टीवी सीरीज में HDMI 2.1 के दो पोर्ट्स दिए गए हैं। इसके अलावा VRR का सपोर्ट मिलेगा।

इन-बिल्ट सबवूफर

इस सीरीज के सभी मॉडल Hi-View AI Engine फीचर से लैस हैं। हालांकि, 100 इंच वाले मॉडल में प्रो इंजन दिया गया है। यह स्मार्ट टीवी VIDAA Smart OS पर काम करता है। इसके अलावा टीवी में इन-बिल्ट सबवूफर मिलेगा।

Also read: Xiaomi ने स्टैंडिंग AC किया लॉन्च, मात्र 15 सेकेंड में करेगा कूलिंग; जानें कीमत

Hisense ने अपनी इस नई स्मार्ट टीवी सीरीज को 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच, 85 इंच और 100 इंच स्क्रीन साइज में पेश किया है। इस स्मार्ट टीवी सीरीज की शुरुआती कीमत 63,990 रुपये है। इस स्मार्ट टीवी को फिलहाल कंपनी ने सीमित रिटेलर्स के साथ सेल के लिए उपलब्ध कराया है। कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट से भी इस स्मार्ट टीवी को खरीदा जा सकेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

iPhone 17 Pro सिर्फ 54,990 रुपये में! MacBook पर भी बंपर डिस्काउंट, जानें ऑफर की पूरी डिटेल

Discount On Iphone And MacBook: Apple के प्रीमियम प्रोडक्ट खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए शानदार मौका सामने आया है। iPhone 17 Pro पर मिलने वाले ऑफर के तहत इसकी प्रभावी कीमत 54,990 रुपये तक पहुंच सकती है। वहीं, कंपनी के MacBook मॉडल्स पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है। हालांकि, iPhone की इतनी कम कीमत किसी सीधे प्राइस कट से नहीं

iQOO 16 में मिलेगा 8400mAh की दमदार बैटरी का पावर, 50MP के तीन कैमरे मचाएंगे धमाल!

IQOO Smartphone:स्मार्टफोन बाजार में iQOO अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज को लेकर चर्चा में है। iQOO 16 को लेकर सामने आ रही रिपोर्ट्स में बड़ी बैटरी और दमदार कैमरा सेटअप की जानकारी दी जा रही है। दावा है कि इस फोन में 8400mAh की बैटरी और 50MP के तीन कैमरे मिल सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक भारत में इसकी लॉन्च डेट और सभी फीचर्स की आधिकारिक

Smartphone Price Hike: महंगे होने वाले हैं प्रीमियम स्मार्टफोन! 30% तक बढ़ सकती है कीमत

Smartphone Price Hike: अगर आप भी नया प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। आने वाले दिनों में फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदना आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है। मार्केट रिसर्च फर्म काउंटरपॉइंट रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल के आखिर तक प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमतें 2025 के मुकाबले 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast