Search KhabarFast

Press ESC to close

Poco के तीन स्मार्टफोन हुए महंगे, जानें कितनी बढ़ी कीमतें

Poco के तीन स्मार्टफोन हुए महंगे, जानें कितनी बढ़ी कीमतें

Poco ने अपने इस साल लॉन्च हुए 5G फोन की कीमतें बढ़ा दी है। Poco C सीरीज के ये फोन आज यानी 1 जून से 1,000 रुपये तक महंगे हो जाएंगे। चीनी ब्रांड ने अपने तीन स्मार्टफोन मॉडल Poco C85 5G, Poco C81x और Poco C81 की कीमत में बढ़ा दी है। ये फोन पिछले दिनों ही भारत में लॉन्च हुए हैं। इससे पहले पैरेंट कंपनी Xiaomi ने भी रेडमी के कई फोन की कीमत बढ़ा दी है।

Poco C85 5G

Poco का यह सस्ता 5G फोन भारत में 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ था। कंपनी ने फोन की कीमत में 500 रुपये का इजाफा कर दिया है। अब यह फोन 15,499 रुपये में मिलेगा। इस फोन को भारत में तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 128GB, 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB में लॉन्च किया गया है। इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत 16,499 रुपये और 17,999 रुपये से बढ़ाकर क्रमशः 16,999 रुपये और 17,999 रुपये हो गई है।

Also read: Vivo के इस 5G स्मार्टफोन पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट! 7,200 mAh बैटरी और हाई क्वालिटी फीचर्स

Poco C81 और Poco C81x

Poco के ये दोनों बजट फ्रेंडली फोन भी अब महंगे हो गए हैं। कंपनी ने फोन की कीमत में 1,000 रुपये का इजाफा कर दिया है। Poco C81x को भारत में 9,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। 1,000 रुपये इजाफे के बाद इसकी कीमत अब 10,999 रुपये हो गई है। इसके अलावा Poco C81 की कीमत में भी 1,000 रुपये का इजाफा हुआ है। यह फोन 10,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, जो अब 11,999 रुपये का मिल रहा है।

Also read: भारत में itel Aqua हुआ लॉन्च, कीमत सिर्फ 1799 रुपये; जानें फीचर्स

Poco C85 5G के फीचर्स

Poco ने अपने इस फोन को 6,000mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च किया था। 5G नेटवर्क को सपोर्ट करने वाला यह फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर काम करता है। इस फोन में 6.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस फोन के बैक में 50MP का रियर और 8MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ऑटो इंडस्ट्री की शानदार शुरुआत, पहली तिमाही में सभी वाहन श्रेणियों की रिकॉर्ड बिक्री

त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ, वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में भारत के ऑटोमोबाइल उद्योग में स्थिर मांग रहने की उम्मीद है। यह मजबूत पहली तिमाही के बाद हो रहा है, जिसमें सभी वाहन खंडों में दोहरे अंकों की वृद्धि दर्ज की गई।

Motorola का महाऑफर! मार्केट में उतारा 7100mAh बैटरी वाला फोन; मिल रहा बंपर डिस्काउंट

Motorola Phone Launched:मोबाइल बनाने वाली कंपनी Motorola मार्केट में अपना विस्तार लगातार कर रहा है। कंपनी ने अब Motrola Edge 70 Max लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन उन यूजर्स को ध्यान में रखकक तैयार किया गया है।

Airtel यूजर्स के लिए अलर्ट...एयरटेल Perplexity Pro का फ्री पीरियड Over, डेडलाइन मिस करने पर बैंक अकाउंट से कटेंगे पैसे; ऐसे करें केंसिल

Airtel Perplexity Pro Subscription: एयरटेल यूजर्स के लिए एक बड़ी खबर है। अगर आपने 12 महीने का फ्री Perplexity Pro AI सर्विस का ऑफर एक्टिव कर रखा है तो ये सर्विस अब जल्द ही खत्म होने वाला है। ऐसे में अगर आप इस सर्विस का आनंद आगे भी उठाना चाहते है तो आपको अगले 1 साल तक के लिए ₹17,000 खर्च करने होंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast