
Himachal News: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के डिनर में जंगली मुर्गा परोसने का हिमाचल विधान सभा में गूंजा है।शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सदन में जाने से पहले विपक्ष जंगली मुर्गे के पोस्टर लेकर विपक्ष ने प्रदर्शन किया और कहा कि जंगली मुर्गे का शिकार करना गैर कानूनी है। सरकार को मुर्गा मारने और खाने वालों पर FIR करनी चाहिए थी लेकिन सरकार ने उल्टा मीडिया पर FIR की जिन्होंने इस मामले को उजागर किया जो सरकार ग़लत है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि जंगली मुर्गा वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट में आता है। ऐसे में जिन लोगों ने जंगली मुर्गे का शिकार किया उन पर सरकार को कारवाई करनी चाहिए थी। लेकिन सरकार ने भाजपा विधायक और मीडिया के लोगों व संस्थानों पर FIR दर्ज की है जो निंदनीय है। सरकार तुरंत FIR को रद्द करें और दोषी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करें। सरकार पत्रकारों की आवाज को दबाने का काम कर रही है जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
क्या है पूरा मामला
13 दिसंबर को सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के डिनर प्रोग्राम का मेन्य लीक हुआ था। इसमें जंगली मुर्गे का जिक्र था। इसके बाद डिनर के दौरान खुद सीएम कहते हुए दिखे थे इन्हें जंगली मुर्गा सर्व करो। हालांकि, यह बाद में मुद्दा बन गया था क्योंकि जंगली मुर्गे का शिकार वाइल्ड लाइफ एक्ट के तहत कानूनी अपराध है।
Leave a comment