
Tension Between Two Community In Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार यानी 24 दिसंबर को दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना आगे बढ़ गया कि दोनों समुदाय के बीच पथराव होने लगा। साथ ही भीड़ में हथियार भी लहराया गया। किसी के हाथ में डंडा था, तो कोई तलवार लहरा रहा था।
ये घटना भोपाल के जहांगीराबाद की पुरानी गल्ला मंडी का है। जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले कुछ लोगों के बीच विवाद हुआ था। उसके बाद स्थिति पत्थरबाजी और मारपीट तक पहुंच गई। वहीं, पुलिस को जैसे ही घटना की जानकारी मिली,वैसे ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस का कहना है कि स्थिति अभी काबू में है।
क्या बोले पुलिस अधिकारी?
थाना प्रभारी आशीष उपाध्याय ने कहा कि दो दिन पहले दो पक्षों के बीच तेज बाइक चलाने को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस दिन का बदला लेने के लिए मंगलवार यानी 24 दिसंबर की सुबह एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। वहीं, घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। शरारती तत्वों के खिलाफ लोकल पुलिस अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
दो पक्षों के बीच क्यों हुई पत्थरबाजी?
दरअसल, जहांगीराबाद थाना क्षेत्र स्थित पुरानी गल्ला मंडी में 2 दिन पहले तेज बाइक चलाने को लेकर विवाद हो गया था। इस मामले में जहांगीराबाद थाने में 5 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था। इस घटना के 2 आरोपी फरार चल रहे थे। वहीं, इस घटना में फरार दो आरोपियों को लेकर फिर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया था। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
Leave a comment