Petrol-Diesel Price : भारतीय बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान को छु रही है। जिसके चलते लोगों को काफी महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में काफी गिरावट देखने को मिली है। लेकिन इसका कोई असर भारतीय बाजार पर नहीं पड़ा।
भारत में पेट्रोल-डीजल बेचने वाली सरकारी तेल कंपनियों (OMCs) ने आज गुरुवार, 18 जून 2026 को भी तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया। अपने यहां पेट्रोल-डीजल के दाम ज्यों के त्यों बने हुए हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि पिछले एक महीने में पेट्रोलियम कंपनियों ने चार बार दाम बढ़ाए थे। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने सबसे पहले 15 मई 2026 को पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.29 पैसे महंगा किया था। इसके बाद 19 मई को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे, 23 मई 2026 को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे और 25 मई 2026 को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये महंगा किया था।
Also read: Kal ka Mousam : हरियाणा समेत इन 13 राज्यों में भीषण आंधी और बारिश का अलर्ट, जाने IMD का ताजा अपडेट
महानगरों में पेट्रोल- डीजल का दाम
दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल का दाम 95.20 रुपये प्रति लीटर है।
कोलकाता में आज पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल का दाम 99.02 रुपये प्रति लीटर है।
चेन्नई में आज पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल का दाम 99.55 रुपये प्रति लीटर है।
मुंबई में आज पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल का दाम 97.83 रुपये प्रति लीटर है।