Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam: 65 KMPH की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं, दिल्ली-हरियाणा समेत इन 15 राज्यों में आंधी-बारिश का खतरा

Aaj Ka Mausam: 65 KMPH की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं, दिल्ली-हरियाणा समेत इन 15 राज्यों में आंधी-बारिश का खतरा

IMD Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित 15 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश के आसार बन रहे हैं। IMD ने बताया कि मॉनसून धीरे-धीरे देश के दूसरे राज्यों की तरफ आगे बढ़ रहा है। जिसे देखते हुए आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश की चेतावनी दी गई है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

IMD ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, तमिलानडु, असम, नागालैंड और त्रिपुरा के लिए अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अगले कुछ दिनों तक बारिश-आंधी की संभावना जताई गई है। तो वहीं, पहाड़ी राज्यों में ओले गिरने की भी आशंका है।

दिल्ली-NCR का मौसम

अब अगर दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों के मौसम की बात करें तो अगले कुछ दिनों तक बारिश का साया है। IMD ने गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 38-40°C के आसपास रह सकता है, जबकि न्यूनतम 28-30°C के करीब पहुच सकता है।

Also read: Petrol-Diesel Price : कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने पेट्रोल- डीजल का नया रेट

उत्तर प्रदेश- हरियाणा का मौसम

उत्तर प्रदेश में भी आंधी-बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। मेरठ, आगरा, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज जैसे क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश गर्मी से राहत दिलाएगी। तो वहीं, अधिकतम तापमान 38-42°C के बीच रह सकता है।

इसके अलावा हरियाणा-चंडीगढ़ और पंजाब में 18-22 जून के दौरान छिटपुट बारिश के साथ आंधी-बिजली का अलर्ट है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40-60 kmph तक पहुंच सकती है। इससे गर्मी में राहत मिलेगी और मौसम भी  सुहाना हो जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Chandigarh news : चंडीगढ़ कैशियर मर्डर के आरोपियों का एनकाउंटर, दोनों आरोपियों के पैर में लगी गोली

Chandigarh news : चंडीगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है। चंडीगढ़ के सेक्टर-11 में श्री कुमार मेडिकल स्टोर के कैशियर

Petrol-Diesel Price : कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने पेट्रोल- डीजल का नया रेट

Petrol-Diesel Price : भारतीय बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान को छु रही है। जिसके चलते लोगों को काफी महंगाई का सामना करना पड़ रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast