Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana Weather : हरियाणा के इन जिलों में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट

Haryana Weather : हरियाणा के इन जिलों में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट

Haryana Weather : हरियाणा में इन दिनों मौसम का मिजाज बदल चुका है। जिसके चलते प्रदेश में कई जगहों पर आंधी और बारिश देखने को मिली। हरियाणा में आ रहे पश्चिमी विक्षोभ से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग (IMD) ने आज राज्य के कई जगहों पर बारिश पड़ने की संभावना जताई है। विभाग ने आज गुरुवार को दक्षिण-पूर्वी और उत्तरी हरियाणा के करीब 15 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

विभाग ने बताया की पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने और राजस्थान व पंजाब के ऊपर साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने से गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

Also read: Haryana news : हरियाणा में अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा, विभाग ने की बड़ी कार्रवाई

इसके साथ ही मौसम विभाग ने आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत और जींद जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में धूलभरी आंधी और आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी है।

23 जून तक मौसम बदलता रहेगा :
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार हरियाणा में मौसम आमतौर पर 23 जून तक परिवर्तनशील रहने व बीच बीच में आंशिक बादलवाई और हवाओं की दिशा में बदलाव की संभावना है।

अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 19 जून को पश्चिमी और मध्य हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी समेत कई जिलों में यलो अलर्ट रहेगा। इसके अलावा 20 जून को उत्तरी जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर में यलो अलर्ट का असर रहेगा। 21 जून को उत्तरी हरियाणा के सीमित हिस्सों में गरज-चमक की स्थिति बनी रह सकती है।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा में अब बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, कैमरे पकड़ेंगे गाड़ी का नंबर; सरकार का बड़ा फैसला

Haryana News: हरियाणा में बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए राज्य सरकार ने नई तकनीक का सहारा लेने का फैसला किया है। अब प्रदेशभर में वाहनों की निगरानी कैमरों के जरिए की जाएगी। इसके तहत पेट्रोल पंपों पर 1500 ANPR कैमरे लगाए जाएंगे।

Haryana Weather: हरियाणा में अगले 4 दिन घने कोहरे का अलर्ट, 17 से 20 नवंबर तक विजिबिलिटी होगी कम

Haryana Weather: हरियाणा में सर्दी के साथ कोहरे का असर बढ़ने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले चार दिनों तक घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, 17 से 20 नवंबर तक कई जिलों में सुबह और रात के समय कोहरा छाया रह सकता है। इससे सड़कों पर विजिबिलिटी कम होने और यातायात प्रभावित होने की आशंका है।

UP News: यूपी के सीतापुर में सड़क हादसों का कहर, तीन की मौत, चार घायल

UP News: यूपी के सीतापुर में सड़क हादसों का कहर देखने को मिला है। लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में तीन लोगों की जान चली गई। वहीं, तंबौर क्षेत्र में एक ही मार्ग पर हुए दो अलग-अलग हादसों में चार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast