Haryana News: हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव बढ़मलिक में एक दुकानदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजेश के रूप में हुई है, जो जठेड़ी गांव का रहने वाला था और बढ़मलिक में परचून की दुकान चलाता था।
परिजनों का आरोप है कि राजेश के साथ मारपीट की गई थी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। मामले में पिता-पुत्र पर मारपीट करने के आरोप लगाए गए हैं। परिजनों की शिकायत के आधार पर राई थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
Also read: Haryana news : हरियाणा में SPO के इतने पदों पर निकली भर्ती, जाने आवेदन की पूरी प्रकिया
फिलहाल राई थाना पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और आरोपों की सत्यता की पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।