Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: टिहरी में हुए दलित युवक हत्या पर सियासत गरम, भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया राजनीति करने का आरोप

Uttarakhand News: टिहरी में हुए दलित युवक हत्या पर सियासत गरम, भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया राजनीति करने का आरोप

Uttarakhand News: उत्तराखंड के टिहरी में हुए दलित युवक की हत्या भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बेवजह टिहरी में हुए दलित युवक की हत्या को तूल दे रही है, जबकि मामले मे आरोपी सलाखों के पीछे है। असल मे टिहरी की घटना को कानून व्यवस्था से जोड़कर वह वैरागीवाला के दर्द को बयां कर रही है।

कांग्रेस के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि विकास नगर के वैरागीवाला और टिहरी की घटना मे कोई समानता नही है और कांग्रेस को अपना चश्मा बदलने की जरूरत है। टिहरी मे दलित युवक की हत्या दो परिवारों की रंजिश है, जबकि वैरागीवाला मे हुई हत्या समुदाय विशेष द्वारा मोबलिंचिंग मे हुई। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान सामने आये सीसीटीबी फुटेज और अन्य माध्यमों से स्थिति साफ है कि किस तरह युवक की घेरकर हत्या की गयी और दर्जनों लोग इसमें सम्मिलित थे। 5 लोग गिरफ्तार किये गए है और एक दर्जन से अधिक लोग मामले मे नामजद हैं।

चौहान ने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की खातिर दोनों ही घटनाओं मे समानता बताकर भ्रम फैला रही है। कांग्रेस को साफ करना चाहिए कि वैरागीवाला मे जो एक्सन हुआ क्या वह गैर कानूनी था और उससे वह असहमत है? टिहरी मे दलित युवक की हत्या के बाद समय पर जरूरी कानूनी प्रक्रिया और आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है।

चौहान ने कहा कि भाजपा का स्टैंड साफ है कि किसी के द्वारा भी राज्य मे हिंसक गतिविधियों को अंजाम देकर सौहार्द के वातावरण को चोट पहुंचाने की कोशिश पर कड़ी कारवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि डेमोग्राफी चेंज करने जैसे प्रयास या लैंड जिहाद के लिए भी पार्टी कानून लेकर आयी है और ऐसे तत्वों के खिलाफ भी कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा का सिद्धांत सबका साथ और सबका विकास पर आधारित है, लेकिन देव भूमि मे किसी भी तरह का जिहाद बर्दाश्त नही किया जायेगा। उत्तराखंड अपनी शांत और अतिथि परंपरा के लिए जाना जाता है। किसी को वादियों के सुकून को छीनने की आजादी नही दी जा सकती है। वहीं कांग्रेस की मंशा मे छिपी खोट को जनता समझ चुकी है और बर्दाश्त नही करेगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana news : हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते पटवारी और उसका पति गिरफ्तार

Haryana news : हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम को जारी रखते हुए जिला जींद में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

Haryana news : हरियाणा में कार में मिला SDO का शव, जाने पूरा मामला ?

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के यमुनानगर नगर निगम में तैनात SDO दीपक कुमार की बुधवार

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयास लाए रंग, मेरठ और ऋषिकेश के बीच हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सर्वे जल्द

Uttarakhand News: मेरठ के मोदीपुरम से ऋषिकेश के पास लक्ष्मणझूला तक हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन (आरआरटीएस) का सपना सच होने जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से, उत्तराखंड, यूपी और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के बीच आरआरटीएस ट्रेन के मौजूदा नेटवर्क को मेरठ से ऋषिकेश तक विस्तार देने पर सहमति बन गई है। परियोजना की डीपीआर के लिए जल्द सर्वे होने जा रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast