Wasim Akram Lashesh Out On PSL: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की मौजूदा स्थिति पर पूर्व गेंदबाज वसीम अकरम का गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने आईपीएल और पीएसएल की तुलना करते हुए कहा कि वैभव सिर्फ 15 साल की उम्र में तहलका मचा चुका है।
वसीम अकरम ने कहा कि वैभव ने लगातार दो सीजन बेहतर प्रदर्शन करने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया और सबसे कम उम्र के अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने कहा कि पीएसएल में आईपीएल की तरह उभरते हुए सितारे नहीं मिले।
पीएसएल पर खड़े किए सवाल
एक इंटरव्यू के दौरान वसीम अकरम ने कहा कि पीएसएल को शुरू हुए लगभग 10 साल हो गए हैं लेकिन क्या एक भी बल्लेबाज निकला। हां हमने कुछ बॉलर दिए लेकिन, मुझे बताएं कि क्या हमने कोई स्पेशलिस्ट बैटर तैयार किया है। उन्होंने कहा कि जब हम युवा बल्लेबाजों को तैयार करेंगे तो सुधार दिखेगा।
वसीम अकरम की सलाह
वसीम अकरम ने कहा कि पाकिस्तान को अपने क्रिकेट क्लब कल्चर को फिर से शुरू करना चाहिए, ताकी होनहार बल्लेबाज और गेंदबाज निखरकर आए और पाकिस्तान क्रिकेट टीम की ग्रोथ में मदद करे। उन्होंने कहा कि अगर हम रेड बॉल क्रिकेट में सुधार करना चाहते हैं, तो पीसीबी को कराची और लाहौर में 100 मिलियन रुपए खर्च करने चाहिए, ताकी कल्ब क्रिकेट के जरिए टैंलेट बाहर आ सके।
Also read: Vaibhav Sooryavanshi: चेपॉक में छाए वैभव सूर्यवंशी, खेल खत्म होने के बाद किया ऐसा काम, जीता लिया दिल
इंग्लैंड में पाकिस्तान की हालत खराब
पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस वक्त इंग्लैंड के दौरे पर है। पाक टीम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है। जिसमें बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम क्लीन स्वीप के कगार पर है। पहले दो मैच हारने के बाद पाकिस्तान टीम बर्मिंघम में खेले जा रहे आखिरी मैच में हार की तरफ बढ़ रही है।