IPL Mini Auction 16 December: एक तरफ टीम इंडिया न्यूजीलैंड दौरे पर है, तो दूसरी तरफ सभी IPL फ्रेंचाइजियों की नजरें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी पर टिकी हैं। वजह है 16 दिसंबर को होने वाला मिनी ऑक्शन। इस बार लगभग हर टीम को विकेटकीपर की जरूरत है, क्योंकि रिटेंशन में करीब 7-8 विकेटकीपरों को रिलीज कर दिया गया है।चेन्नई ने धोनी के बाद के लिए पहले से ही तैयारी कर रखी है, लेकिन बाकी टीमों को नया कीपर चाहिए। दिल्ली ने अभिषेक पोरेल को छोड़ा है, केकेआर ने तेजस्वी सिंह दहिया और लवनिथ सिसोदिया को रिलीज किया है, तो मुंबई ने रॉबिन मिंज को बाहर का रास्ता दिखाया है। ऐसे में ऑक्शन में इन तीनों पर बड़ी बोली लगना तय है।
3. तेजस्वी सिंह दहिया
दिल्ली के इस युवा विकेटकीपर ने DPL में अपनी छक्के मारने की क्षमता से सबका ध्यान खींचा था। 2025 में उन्होंने 190 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 339 रन बनाए थे, जिसमें 29 छक्के शामिल थे। पिछले ऑक्शन में KKR ने उन्हें 3 करोड़ में खरीदा था, लेकिन IPL 2026 में उन्हें सिर्फ 2 मैच मिले और वे सिर्फ 12 रन ही बना पाए।हालांकि रिलीज होने के बाद उन्होंने मुश्ताक अली ट्रॉफी में हरियाणा के खिलाफ 36 गेंदों में 95 रन ठोककर फॉर्म में वापसी का ऐलान कर दिया है। इस पारी के बाद उनकी डिमांड फिर बढ़ गई है। इस बार उन्हें 6 से 9 करोड़ रुपये तक मिल सकते हैं।
2. रॉबिन मिंज
झारखंड के रॉबिन मिंज को पिछले सीजन मुंबई इंडियंस ने 65 लाख में खरीदा था। IPL में अभी तक उन्हें सिर्फ 4 पारियां मिलीं, जिसमें वे 19 गेंदों पर सिर्फ 12 रन ही बना सके। लेकिन घरेलू लीगों में उनका रिकॉर्ड शानदार है। झारखंड प्रीमियर लीग जैसे टूर्नामेंट में वे 210 से 230 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं, खासकर डेथ ओवरों में उनका स्ट्राइक रेट 200 से ऊपर रहता है।मुश्ताक अली के शुरुआती मैचों में उनका बल्ला भले ही शांत रहा हो, लेकिन टीमों की जरूरत को देखते हुए उन्हें 1.50 से 3.50 करोड़ रुपये तक मिल सकते हैं।
Also read: पांचवें टी-20 में भारत की धमाकेदार जीत, ईशान-अर्शदीप ने पलटा मैच, सीरीज 4-1 से अपने नाम
1. अभिषेक पोरेल
इस रेस में सबसे आगे हैं दिल्ली कैपिटल्स से रिलीज हुए अभिषेक पोरेल। पिछले सीजन उन्हें 4 करोड़ रुपये मिलते थे। केएल राहुल की मौजूदगी में उन्हें मौके कम मिले, इसलिए दिल्ली ने उन्हें छोड़ दिया। लेकिन 24 साल के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज की डिमांड अब सबसे ज्यादा है। पावरप्ले में तेज शुरुआत और नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने की उनकी क्षमता उन्हें खास बनाती है।मुश्ताक अली में भी वे शानदार फॉर्म में हैं। बंगाल के लिए यूपी के खिलाफ उन्होंने 39 गेंदों में 69 रन की धमाकेदार पारी खेली। इससे पहले झारखंड के खिलाफ 49 रन की मैच जिताऊ पारी भी खेली थी। फॉर्म को देखते हुए इस बार पोरेल को 8 से 10 करोड़ रुपये तक मिल सकते हैं।