Vaibhav Sooryavanshi: चेन्नई का एमए चिदंबरम स्टेडियम में दलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पूरा स्टेडियम वैभव सूर्यवंशी के रंग में नजर आया। स्टेडियम में 15 साल के इस युल को देखने के लिए करीब 12 हजार दर्शक स्टैंड में मौजूद थे। पूरे दिन दशर्कों ने वैभव के नाम के नारे लगाए। वहीं दर्शन का इतना प्यार देखते हुए सूर्यवंशी ने तूफानी पारी खेली।
वैभव सूर्यवंशी ने 37 गेंदों में 44 रनों की तूफानी पारी खेलकर दर्शकों पूरा मनोरंजन किया। लेकिन, जैसे ही वैभव आउट हुए कई दर्शन स्टेडियम से बाहर निकल आए। इसी बीच वैभव ने एक ऐसा काम किया, जिसने वहां मौजूद फैन्स का दिल जीत लिया। खेल खत्म होने के बाद वैभव ने इन प्रशंसकों को निराश नहीं किया। शाम करीब 5:03 बजे जब खिलाड़ी पवेलियन की ओर लौटने लगे, तब वैभव कुछ देर मैदान पर रुके और उस स्टैंड की तरफ चले गए, जहां पूरे दिन फैन्स उनका नाम पुकारते रहे थे। इसके बाद दर्शकों ने बाड़ के दूसरी तरफ से कैप, नोटबुक, कागज और जर्सी आगे बढ़ाई, जिसे वैभव ने बिना जल्दबाजी के स्वीकार किया और फैन्स को ऑटोग्राफ दिए।
दलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला जा रहा है। ईस्ट जोन की तरफ से वैभव सूर्यवंशी ने शुरूआत में काफी संभालकर खेला। इसके बाद उन्होंने रफ्तार पकड़ ली। वहीं मोहम्मद सिराज के खिलाफ आक्रामक अंदाज अपना कर उनके एक ओवर में 14 रन बना डाले। साथ ही वैभव ने अभिनमन्यु ईश्वर ने साथ मिलकर 100 रन की ओपनिंग साझेदारी की।