Search KhabarFast

Press ESC to close

शुभमन गिल को ICC का झटका, गेंद चमकाने के लिए लार के इस्तेमाल पर जारी रहेगा बैन

शुभमन गिल को ICC का झटका, गेंद चमकाने के लिए लार के इस्तेमाल पर जारी रहेगा बैन

ICC Denies Lift Ban From Saliva:भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) से बड़ा झटका लगा है। गेंद को चमकाने के लिए लार (Saliva) के इस्तेमाल पर लगे प्रतिबंध को हटाने की गिल की मांग के बावजूद ICC ने फिलहाल अपना रुख बदलने से इनकार कर दिया है। यानी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाज अभी लार का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।

दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद शुभमन गिल ने इस नियम पर सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि कोविड महामारी के दौरान लगाया गया यह प्रतिबंध अब हट जाना चाहिए। गिल के मुताबिक, कूकाबूरा गेंद 25 से 30 ओवर के बाद ही काफी नरम पड़ने लगती है, जिससे गेंदबाजों को विकेट निकालने में परेशानी होती है।

ICC ने क्यों नहीं हटाया लार के इस्तेमाल पर बैन?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ICC का मानना है कि गेंद पर लार लगाने से खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों के स्वास्थ्य को खतरा हो सकता है। इसके अलावा लार के साथ मिठाई, च्यूइंग गम या मिंट जैसी चीजों का इस्तेमाल करके गेंद की स्थिति में अनुचित बदलाव किया जा सकता है। ऐसे में इस नियम के दुरुपयोग पर नजर रखना और उसे नियंत्रित करना मुश्किल हो सकता है।

ICC के मुताबिक, फिलहाल इस प्रतिबंध की समीक्षा करने की कोई योजना नहीं है। इस महीने बाली में हुई ICC की बैठकों में भी लार के इस्तेमाल पर लगे प्रतिबंध का मुद्दा नहीं उठाया गया। भविष्य में नियम बदलने के लिए किसी सदस्य देश को संबंधित समिति के सामने प्रस्ताव रखना होगा। इसके बाद ही इस पर आगे विचार किया जा सकता है।

कोविड के दौरान लगा था प्रतिबंध  

गेंद पर लार लगाने पर प्रतिबंध पहली बार साल 2020 में कोरोना महामारी के दौरान लगाया गया था। उस समय खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों को संक्रमण से बचाने के लिए यह फैसला लिया गया था। शुरुआत में यह अस्थायी प्रतिबंध था, लेकिन 2022 में ICC ने इसे खेल की आधिकारिक परिस्थितियों में स्थायी रूप से शामिल कर दिया।

क्रिकेट में गेंद का एक हिस्सा चमकाने और दूसरे हिस्से को खुरदरा रखने से तेज गेंदबाजों को स्विंग और रिवर्स स्विंग हासिल करने में मदद मिलती है। लार के इस्तेमाल पर रोक के बाद गेंदबाजों के लिए गेंद की चमक बनाए रखने के विकल्प सीमित हो गए हैं।

Also read: शतक से चूके शुभमन गिल, फिर भी WTC में रच दिया इतिहास, जायसवाल ने कोहली को टॉप-5 से किया बाहर

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IND-A vs UAE LIVE: आज होगा भारत-यूएई का महामुकाबला, जानें कहां देखें फ्री लाइव स्ट्रीमिंग

Asia Cup Rising Stars: एशिया कप राइजिंग स्टार्स में आज भारत ए के लिए करो या मरो का मुकाबला है। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए टीम इंडिया को हर हाल में यूएई को हराना होगा।पाकिस्तान ए के खिलाफ हार के बाद भारत ए पर दबाव बढ़ गया है। यूएई की टीम भले ही कागज पर कमजोर दिख रही हो, लेकिन उसे हल्का समझना बड़ी भूल होगी। यूएई ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार खेल दिखाया था।

गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, 36 गेंदों में शतक और 19 छक्के... प्रियांश आर्य ने T20 में बनाया भारतीय रिकॉर्ड

Priyansh Arya Smashehs Century: क्रिकेट के मैदान पर युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिल्ली की कप्तानी कर रहे प्रियांश ने तमिलनाडु के खिलाफ ऐसी विस्फोटक पारी खेली कि कई बड़े रिकॉर्ड उनके नाम हो गए। उन्होंने महज 36 गेंदों में शतक पूरा कर अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast