Search KhabarFast

Press ESC to close

दलीप ट्रॉफी में गरजा ईशान किशन का बल्ला, ठोका दोहरा शतक; 39 साल पुराना रिकॉर्ड धाराशाई

दलीप ट्रॉफी में गरजा ईशान किशन का बल्ला, ठोका दोहरा शतक; 39 साल पुराना रिकॉर्ड धाराशाई

Ishan Kishan Double Century:ईशान किशन ने एक बार फिर कमाल कर दिया है। दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईस्ट जोन की तरफ से खेलते हुए उन्होंने साउथ जोन के खिलाफ दोहरा शतक लगाया। ये दलीप ट्रॉफी में ईशान किशन को दूसरा दोहरा शतक है। इससे पहले भी वह दोहरा शतक लगा चुके हैं।    

ईशान किशन ने सिर्फ 270 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने दो छक्के और 26 चौके लगाए। खास बात ये है कि उन्होंने चौका लगाकर ही अपना दोहरा शतक पूरा किया। इससे पहले अरुण लाल और सबा करीम भी दोहरा शतक लगा चुके हैं।

39 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

ईशान किशन की पारी की बड़ी बात ये है कि वह टीम के कप्तान हैं और फाइनल मैच है। इससे पहले केवल अंशुमन गायकवाड ही ऐसा कर पाए हैं। साल 1987 में गायकवाड ने बतौर कप्तान दलीप ट्रॉफी के फाइनल में 216 रन बनाए थे। अब ईशान किशन ने फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले कप्तान बन गए हैं।

नहीं टूटा 300 रनों का रिकॉर्ड  

दलीप ट्रॉफी के इतिहास में केवल दो बार ऐसा हुआ है कि जब किसी बल्लेबाज ने 300 रनों की पारी खेली हो। रमन लांबा ने 320 रन और गगन खेड़ा ने 300 रनों की पारी खेली है। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 300 रन नहीं बना पाया।  

फाइनल का युद्ध जारी

दलीप ट्रॉफी के फाइनल में इस वक्त ईस्ट जोन और साउथ जोन की टीमें आमने-सामने हैं। पहले बल्लेबाजी करते हुए ईस्ट जोन ने अपना सकोर 550 के पार पहुंचा दिया है। जिसमें ईशान किशन का दोहरा शतक शामिल है। ईशान किशन वनडे में भी दोहरा शतक लगा चुके हैं।  

Also read: भारत-अफगानिस्तान T20 सीरीज के लिए ओपनर्स ने बढ़ाई कप्तान श्रेयस अय्यर की टेंशन, जानें क्या है इसकी वजह  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Vaibhav Sooryavanshi: चेपॉक में छाए वैभव सूर्यवंशी, खेल खत्म होने के बाद किया ऐसा काम, जीता लिया दिल

Vaibhav Sooryavanshi: चेन्नई का एमए चिदंबरम स्टेडियम में दलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पूरा स्टेडियम वैभव सूर्यवंशी के रंग में नजर आया। स्टेडियम में 15 साल के इस युल को देखने के लिए करीब 12 हजार दर्शक स्टैंड में मौजूद थे। पूरे दिन दशर्कों ने वैभव के नाम के नारे लगाए। वहीं दर्शन का इतना प्यार देखते हुए सूर्यवंशी ने तूफानी पारी खेली।

दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईशान किशन का शतक,टेस्ट टीम में एंट्री के लिए खटखटाया दरवाजा!

Ishan Kishan Slams Century:भारतीय क्रिकेट टीम से टेस्ट क्रिकेट में वापसी की उम्मीद लगाए बैठे ईशान किशन ने एक बार फिर अपने बल्ले से मजबूत दावा पेश किया है। दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन की कप्तानी कर रहे किशन ने शानदार शतक जड़ दिया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे फाइनल के पहले दिन उन्होंने नाबाद 111 रन की पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast