Search KhabarFast

Press ESC to close

क्या तय हो गया महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम का नाम, प्रफुल्ल पटेल ने सुनेत्रा पवार से की मुलाकात

क्या तय हो गया महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम का नाम, प्रफुल्ल पटेल ने सुनेत्रा पवार से की मुलाकात

Maharastra Deputy CM: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। 28 जनवरी को प्लेन क्रैश में उनका निधन हो गया था। अब उनके निधन के बाद डिप्टी सीएम कौन बनेगा? इस पर अभी सस्पेंस बरकरार है। इसी बीच प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल और धनंजय मुंडे और सुनील तटकरे ने सुनेत्रा पवार से मुलाकात की है।

सूत्रों के मुताबिक, सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम बनाने का प्रस्ताव दिया जा सकता है। सुनेत्रा पवार अपने दिगवंत पति अजित पवार की सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। कहा ये भी जा रहा है कि प्रफुल्ल पटेल एनसीपी अध्यक्ष बन सकते हैं। इस प्रस्ताव पर चर्चा के लिए वे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करेंगे।  

क्या होगा एनसीपी का भविष्य? 

अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी के भविष्य को लेकर पूछे गए सवाल पर एनसीपी नेता नरहरि जिरवाल ने बताया कि वाहिनी को मंत्रीमंडल में शामिल करने की इच्छा जता रहे हैं। अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी राज्य में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन की एक प्रमुख पार्टी है। जिसमें भाजपा और एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना भी शामिल है। बता दें कि सुनेत्रा पवार मौजूदा समय में राज्यसभा सांसद हैं।

प्लेन क्रैश में अजित पवार का निधन

बता दें कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान बुधवार को बारामती में क्रैश हो गया था। इस घटना में अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। प्लेन में अजित पवार के साथ एक सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर थीं। वह पांच फरवरी को पुणे में होने वाले जिला परिषद के चुनाव के लिए रैलियों को संबोधित करने वाले थे। अजित पवार मुंबई से बारामती के लिए निकले थे लेकिन, लैंडिंग के वक्त हादसा हो गया। चश्मदीदों ने बताया कि लैंडिंग की कोशिश करते वक्त विमान लड़खड़ाया और पल भर में हादसे का शिकार हो गया

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

NEET Protest: प्रियंका गांधी और डिंपल यादव का सरकार पर हमला, छात्रों पर पेलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल

NEET Protest: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने हाल ही में हुए परीक्षा पेपर लीक के खिलाफ विरोध कर रहे छात्रों पर कथित तौर पर बल प्रयोग और डराने-धमकाने को लेकर बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।

Priyanka Gandhi: 'ये अपनी आदतों से बाज नहीं आएंगे...' केंद्र सरकार पर भड़कीं प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi Lashehs Out On Centre: संसद के मानसून सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध जारी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अभी भी एफआईआर दर्ज की जा रही है। वह अपनी आदत से बाज नहीं आएंगे।

UP Election 2027: मुरादाबाद में ओवैसी का बड़ा संदेश, बोले- बीजेपी को रोकने के लिए गठबंधन को तैयार

एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast