Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana Weather Update: अगले 3 घंटे इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं और गरज-चमक की चेतावनी

Haryana Weather Update: अगले 3 घंटे इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं और गरज-चमक की चेतावनी

Haryana Weather Update: हरियाणा में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन घंटे में प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही इस दौरान कई जिलों में तेज हवाओं के साथ-साथ गरज और चमक के बारिश की संभावना जताई गी है।   

मौसम विभाग के अनुसार नूंह, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र और कैथल जिलों में तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश होने का अनुमान है। वहीं चरखी दादरी, भिवानी, हिसार, हांसी, जींद, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर जिलों में कुछ स्थानों पर तेज हवाओं, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने मुताबिक, राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, गुजरात और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही कुछ हिस्सों में 70 से 80 किमी प्रति घंटे रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि पहाड़ी इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश के चलते भूस्खलन और अचानक बाढ़ का खतरा भी बना हुआ है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: HCS भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉप

HCS Recruitment Result: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने हरियाणा सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) और अन्य अलाइड सर्विसेज मुख्य परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में अभिषेक सरोहा ने टॉप किया किया। उन्हें कुल 675 अंकों में से 394.50 अंक मिले है। जबकि लिखित मुख्य परीक्षा में 351.5 और इंटरव्यू में 43.00 अंक मिले हैं। बता दें, इन पदों के लिए 03.10.2026 से 08.10.2026 तक इंटरव्यू आयोजित किए थे।

ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के लिए स्वरोजगार, बिहार में 8053 पंचायतों में खुलेंगे जीविका-सुधा बिक्री केंद्र

बिहार ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने तथा गुणवत्तापूर्ण डेयरी उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सात निश्चय योजना-3 के तहत बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (COMFED) एवं जीविका के संयुक्त तत्वावधान में राज्य के 8053 पंचायतों में ‘जीविका-सुधा बिक्री केंद्र’ स्थापित किए जा रहे हैं तथा अबतक राज्य के सभी जिले में कुल 44 जीविका-सुधा बिक्री केंद्र का उद्घाटन किया गया है।

टीबी मुक्त बिहार अभियान में बढ़ी युवाओं की भागीदारी, दिल्ली में JOSH टीमों का शुभारंभ

भारत में टीबी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सामुदायिक भागीदारी को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा रक्षा मंत्रालय के सहयोग से गुरुवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में खुशी अवतार ऐप और JOSH (Joint Squad for Health) टीमों का शुभारंभ केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार से स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि शामिल हुए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast