Search KhabarFast

Press ESC to close

Bihar News: मौत के मुंह से निकले सांसद पप्पू यादव! काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी हादसे का शिकार, 5 लोगों को आई चोट

Bihar News: मौत के मुंह से निकले सांसद पप्पू यादव! काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी हादसे का शिकार, 5 लोगों को आई चोट

Pappu Yadav Convoy Accident: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। रविवार देर रात सांसद के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी कटिहार जिले में एक बन रहे पुल के पास एक्सीडेंट का शिकार हो गई। इस हादसे में 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जबकि पप्पू यादव बाल-बाल बच गए। उन्हें कोई चोट नहीं आई है, वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, किसी की गर्दन तो किसी के माथे और पीठ में चोट आई है। फिलहाल, अस्पताल में सभी घायलों का इलाज जारी है।

Also read: बिहार में 'नीतीश सेतु' बना सियासी अखाड़ा, RJD समर्थकों ने किया उत्पात, VIDEO वायरल

कहां-कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, बीती रात पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव कटिहार से सालमारी में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। लेकिन इस दौरान बेलोरी-सन्हौली-सालमारी मुख्य सड़क पर कुम्हारी पेट्रोल पंप के पास अचानक उनकी काफिले की एक एस्कॉर्ट गाड़ी का अनियंत्रित हो गई और गाड़ी सड़क किनारे एक गड्ढे में जा गिरी। जिस वजह से करीब पांच लोगों को चोटें आई। दरअसल, जिस जगह ये हादसा हुआ, वहां निर्माणाधीन पुल का काम जारी था।

बताया जा रहा है कि सांसद के काफिले में सबसे आगे चल रही कटिहार पुलिस की एस्कॉर्ट गाड़ी हादसे का शिकार हुई, जिसमें सुरक्षाकर्मी और पुलिसकर्मी सवार थे। हालांकि, गनीमत यह रही कि हादसा ज्यादा बड़ा नहीं था, जिस वजह से पप्पू यादव बच गए, उन्हें किसी भी तरह की चोट नहीं आई। तो वहीं, अब घायलों का इलाज जारी है।      

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा बनेगा निवेश का बड़ा केंद्र! CM नायब सैनी ने बताई सरकार की प्राथमिकता

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में मनाए गए हरियाणा स्टेट-डे में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने हरियाणा पवेलियन का भी अवलोकन किया और यहां पहुंचे उद्यमियों, व्यापारियों, निवेशकों, कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

Haryana News: हरियाणा में फैक्ट्री मालिकों की बढ़ी मुश्किलें!, सोनीपत की 7 फैक्ट्रियां सील, 22 पर गिरी गाज

Haryana News: हरियाणा में बढ़ते वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (HSPCB) ने सोनीपत जिले की 22 औद्योगिक इकाइयों को बंद करने के नोटिस जारी किए हैं। इन इकाइयों पर वायु प्रदूषण नियंत्रण उपकरण लगाने के लिए दिए गए खरीद आदेशों का प्रमाण आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड नहीं करने का आरोप है। बोर्ड की कार्रवाई के तहत अब तक 7 औद्योगिक इकाइयों को सील भी किया जा चुका है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast