Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले 7 दिन कैसे रहेगा मौसम, बारिश, ओलावृष्टि और लू को लेकर बड़ा अलर्ट जारी

Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले 7 दिन कैसे रहेगा मौसम, बारिश, ओलावृष्टि और लू को लेकर बड़ा अलर्ट जारी

Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले सात दिनों में मौसम में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में अगले दो दिन तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जबकि 11 और 12 जून को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो होने की संभावना जताई गई है। इसके बाद भी कुछ इलाकों में छिटपुट वर्षा का दौर जारी रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन दिनों तक राज्य के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं इसके बाद अगले दो दिनों में तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही 9, 11 और 12 जून को राज्य के कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। इसके साथ ही इन दिनों गरज-चमक, बिजली गिरने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा 9 जून तथा 13 से 14 जून के दौरान भी कुछ इलाकों में गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

Also read: रोडवेज बस से मिले 85 लाख, ACB ने अधिकारी के यहां मारा छापा तो मिले लाखों रुपए

लू को लेकर भी चेतावनी

मौसम विभाग ने 9 जून से 11 जून 2026 तक राज्य के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना भी जताई है। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttrakhand News:सीएम धामी ने पांच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित एल्बम गीत का किया विमोचन, विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में पंचवटी फिल्म्स प्रोडक्शन एवं आदर्श औद्योगिक स्वायत्त सहकारिता (आदर्श संस्था) द्वारा मुख्यमंत्री के पांच वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने एल्बम से जुड़े निर्माता-निर्देशक, गीतकार, संगीतकार, गायक एवं अन्य कलाकारों के साथ ही आदर्श संस्था के पदाधिकारियों को इस प्रयास के लिए

Uttrakhand News:सीएम धामी को प्रदेशभर से आई बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र,मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन की दी शुभकामनाएं

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बुधवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेशभर से आई बहनों ने रक्षा सूत्र बांधा तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने बहनों का आत्मीयता से स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया और सभी प्रदेशवासियों को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं दीं।

Uttrakhand News:सीएसडी कैंटीन की बहनों ने मंत्री गणेश जोशी को बांधा रक्षा सूत्र, वेतन बढ़ोतरी का दिया भरोसा

Uttrakhand News:कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को गढ़ी कैंट स्थित सीएसडी कैंटीन पहुंचकर वहां कार्यरत बहनों से मुलाकात की। इस दौरान कैंटीन में कार्यरत बहनों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast