Search KhabarFast

Press ESC to close

रोडवेज बस से मिले 85 लाख, ACB ने अधिकारी के यहां मारा छापा तो मिले लाखों रुपए

रोडवेज बस से मिले 85 लाख, ACB ने अधिकारी के यहां मारा छापा तो मिले लाखों रुपए

Rajasthan News:भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बेनामी संपत्ति और संदिग्ध नकदी लेन-देन मामले में कड़ी कार्रवाई की है। ACB ने  राजस्थान बीज निगम के जुगल किशोर बिश्नोई से जुड़े एक मामले में 1.30 करोड़ रुपए की नकदी बरामद की है। एसीबी ने बीकानेर से श्रीगंगानगर भेजी जा रही 85 लाख रुपए की नकदी जब्त की। इसके अलावा श्रीगंगानगर स्थित बिश्नोई के आवास पर छापेमारी कर 45 लाख रुपए जब्त किए।

दरअसल, एसीबी को सूचना मिली थी कि बेनामी संपत्ति और अवैध धन से जुड़े कुछ लोग बड़ी राशि बीकानेर से श्रीगंगानगर भेजने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी करते हुए लूणकरनसर थाना क्षेत्र के पास एक रोडवेज बस में तलाशी ली है। तलाशी के दौरान उसके पास रखे थैलों और गत्ते के बॉक्सों से 85 लाख रुपए मिले।

अभी तक की जांच में सामने आया कि यह राशि श्रीगंगानगर स्थित जुगल किशोर बिश्नोई के घर पहुंचाई जानी थी। इसके बाद एसीबी की टीम ने श्रीगंगानगर में बिश्नोई के आवास पर दबिश दी, जहां से 45 लाख रुपए बरमाद हुए। छापेमारी को लेकर एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार ने कहा कि स्वतंत्र ज्याणी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही नकदी कहां से आई इसका भी पता लगाया जाएगा। नकदी के स्रोत, उपयोग और उससे जुड़े दस्तावेजों की छानबीन हो रही है।

छापेमारी से जुड़ी बड़े तथ्य

ACB की छापेमारी में रोडवेज बस से 85 लाख रुपए नकद बरामद
श्रीगंगानगर स्थित आवास से 45 लाख रुपए जब्त
कुल 1.30 करोड़ रुपए बरमाद हुए 
ACB ने स्वतंत्र ज्याणी हिरासत को किया गिरफ्तार 
बेनामी संपत्ति और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की जांच शुरू
एसीबी नकदी के स्रोत और दस्तावेजी साक्ष्य एकत्र कर में जुटी                          

Also read: Rajasthan News: बालोतरा के रिफाइनरी में लगी भीषण आग, पीएम मोदी करने वाले थे उद्घाटन

इससे पहले इस साल फरवरी में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीकानेर में पंचायत विभाग के लिपिक (एलडीसी) के आवास छापेमारी कर भारी मात्रा में नकदी और संपत्ति के दस्तावेज बरामद किए थे। छापेमारी के दौरान लगभग सवा किलो सोना, 2 किलो चांदी, करीब 76 लाख रुपए नकद तथा कई भूखंडों और निवेश से जुड़े दस्तावेज जब्त किए गए थे। चार गाड़ियां भी बरामद हुई थीं। जिनमें एक स्कॉर्पियो, एक कार और दो बाइक शामिल थी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttrakhand News:सीएम धामी ने पांच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित एल्बम गीत का किया विमोचन, विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में पंचवटी फिल्म्स प्रोडक्शन एवं आदर्श औद्योगिक स्वायत्त सहकारिता (आदर्श संस्था) द्वारा मुख्यमंत्री के पांच वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने एल्बम से जुड़े निर्माता-निर्देशक, गीतकार, संगीतकार, गायक एवं अन्य कलाकारों के साथ ही आदर्श संस्था के पदाधिकारियों को इस प्रयास के लिए

Uttrakhand News:सीएम धामी को प्रदेशभर से आई बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र,मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन की दी शुभकामनाएं

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बुधवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेशभर से आई बहनों ने रक्षा सूत्र बांधा तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने बहनों का आत्मीयता से स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया और सभी प्रदेशवासियों को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं दीं।

Uttrakhand News:सीएसडी कैंटीन की बहनों ने मंत्री गणेश जोशी को बांधा रक्षा सूत्र, वेतन बढ़ोतरी का दिया भरोसा

Uttrakhand News:कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को गढ़ी कैंट स्थित सीएसडी कैंटीन पहुंचकर वहां कार्यरत बहनों से मुलाकात की। इस दौरान कैंटीन में कार्यरत बहनों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast