Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana Weather : हरियाणा में नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, होगी झमाझम बारिश

Haryana Weather : हरियाणा में नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, होगी झमाझम बारिश

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल चुका है। कल हरियाणा के कई जिलों में बारिश हुई है। जिसके चलते लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है।

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ 15 जून को सक्रिय होगा। इसके बाद 15-16-17 जून को भी कुछ जिलों में आंधी- बारिश जारी रहने की संभावना है।

विभाग ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार से तीन दिन तक आंधी- बारिश के आसार हैं। कल गुरुवार शाम को पंचकूला ,अंबाला ,यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत में आंधी-अंधड़ और बूंदाबांदी की गतिविधियों को दर्ज किया गया। हिसार में भी दिनभर बादलों का असर रहा। उमस के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि आंधीऔर बारिश की गतिविधियों में 12 जून से बढ़ोतरी होने की संभावना है। अगले तीन दिन 12 से 14 जून तक हरियाणा ,एनसीआर में करीब 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी के साथ कहीं-कहीं मध्यम बारिश होने की संभावना है।

साथ ही विभाग ने बताया है की नया पश्चिमी विक्षोभ 15 जून को सक्रिय हो सकता है। जिसके चलते  15-16-17 जून को भी कुछ जिलों में आंधी- बारिश जारी रहने की संभावना है। 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana news : हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेती महिला हेडकांस्टेबल को रंगे हाथ किया गिफ्तार

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के गुरुग्राम में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए

Haryana news : हरियाणा में स्कूल शिक्षिका की अनोखी पहल, इन बच्चों को देती है मुफ्त शिक्षा

Haryana news : हरियाणा के हिसार की सीनियर सेकेंडरी स्कूल शिक्षिका सुमन मलिक अपनी अनोखी सामाजिक पहल के कारण लोगों के लिए प्रेरणा बन गई हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast