Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के गुरुग्राम में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मानेसर महिला थाने में तैनात हेड कांस्टेबल कविता को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला पुलिसकर्मी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक पता चला है कि मानेसर महिला थाने में दर्ज एक आपराधिक मामले में शिकायतकर्ता के भाई बलराम और मुकेश का नाम शामिल था। हेड कांस्टेबल कविता भी इस मामले की जांच या उससे जुड़ी प्रक्रिया में शामिल थी। जैसा की सामने आया है कि हेड कांस्टेबल ने शिकायतकर्ता के भाइयों को मुकदमे से बाहर करने और उनका नाम केस से हटाने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। और दोनों पक्षों के बीच 50 हजार रुपए में सौदा तय हुआ।
ACB ने बिछाया जाल
बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता रिश्वतखोर पुलिसकर्मी को पैसे नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने इसकी सूचना तुरंत ACB गुरुग्राम यूनिट को दी। शिकायत मिलने के बाद ACB की टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एक्शन लिया और आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। योजना के तहत शिकायतकर्ता को केमिकल लगे हुए नोट देकर हेड कांस्टेबल कविता के पास भेजा गया।
गिरफ्तारी से मचा हड़कंप
जैसे ही शिकायतकर्ता ने हेड कांस्टेबल कविता को तय किए गए 50 हजार रुपए रिश्वत की राशि सौंपी, वैसे ही ACB की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।