IMD Rain Forecast: देशभर का मौसम लगातार करवट ले रहा है। दिल्ली में कल रात धूल भरी आंधी-बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है। तो वही, अब भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भी लोगों को राहत देते हुए उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में तेज आंधी-तूफान, गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 13 जून तक उत्तर-पश्चिम भारत में नम स्थिति बनी रहेगी, जिससे दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत 13 राज्यों में भारी बारिश, तूफान और तेज हवाओं का अलर्ट जारी कर दिया है।
दिल्ली-NCR में तूफान का रेड अलर्ट
दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज 12 जून को मौसम बदल सकता है। IMD ने भारी बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 70 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी। तो वहीं, अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रहने की आशंका है। जिसे देखते हुए IMD ने राजधानी में तूफान का रेड अलर्ट जारी किया है।
Also read: Kal Ka Mausam: 12 जून को देशभर में बिगड़ेगा मौसम, 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए कहां-कहां बरसेंगे बादल
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में भी मौसम तेजी से करवट बदल रहा है। IMD ने 12-13 जून को गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान आगरा, मथुरा, झांसी, गोरखपुर, बलिया और देवरिया समेत कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है।
मध्य प्रदेश में आंधी का अलर्ट
IMD ने मध्य प्रदेश में भी 12 से 16 जून तक तेज आंधी की आशंका जताई है। इस दौरान भोपाल, इंदौर और जबलपुर समेत कई इलाकों में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। हवाओं की गति 50-60 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग का मानना है कि मानसून अब आगे बढ़ रहा है।
हरियाणा में मौसम का हाल
हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में भी बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान राज्यों के हिस्सों में भी 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। IMD के अनुसार 11-13 जून के दौरान अच्छी बारिश हो सकती है।