Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal Ka Mausam: 12 जून को देशभर में बिगड़ेगा मौसम, 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए कहां-कहां बरसेंगे बादल

Kal Ka Mausam: 12 जून को देशभर में बिगड़ेगा मौसम, 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए कहां-कहां बरसेंगे बादल

Kal Ka Mausam 12 June: देशभर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 12 जून 2026 को मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने लेकर बड़ा अपडेट दिया है। विभाग के अनुसार देश के 19 से अधिक राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में थंडरस्टॉर्म गतिविधियां बढ़ने से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत, पूर्वी भारत और मध्य भारत के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि और बिजली गिरने की घटनाओं की भी आशंका जताई गई है। इससे तापमान में गिरावट आने के साथ गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। इस बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। 11 जून को मानसून ने कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल के कुछ और हिस्सों तथा बिहार में दस्तक दे दी है। मानसून की सक्रियता बढ़ने से कई राज्यों में अच्छी बारिश दर्ज की जा रही है।

Also read: Weather Update : हरियाणा समेत इन जगहों पर भीषण बारिश का अलर्ट, जाने विभाग का ताजा अपडेट

इन राज्यों में ओलावृष्टि का अलर्ट

(IMD) के मुताबिक, 12 जून को तेज हवाओं, गरज-चमक और ओलावृष्टि को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार कई राज्यों में ओले गिरने की संभावना है, जिसकी वजह से फसलों, वाहनों और अन्य संपत्तियों को नुकसान पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। मध्य भारत में मध्य प्रदेश (पूर्वी और पश्चिमी दोनों भाग) में भी 12 जून को भारी ओलावृष्टि होने की प्रबल संभावना है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने तक प्रर्दशन..., CJP प्रतिनिधिमंडल ने जेपी नड्डा से की मुलाकात; सामने रखी 3 मांगे

CJP-JP Nadda Meeting: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास ने सोमवार को कहा कि उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की और तीन मांगें रखीं, जिनमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और NEET परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा शामिल है, जिनमें से 20 से अधिक ने अपनी जान गंवाई है। इसके अलावा उन्होंने अस्पताल में भर्ती कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को तुरंत रिहा करने की भी बात कही।

23वें दिन भी भूख हड़ताल से पीछे नहीं हटूंगा, जब तक...’, छात्रों के हित के लिए लड़ाई जारी रखेंगे सोनम वांगचुक

Sonam Wangchuk Hunger Strike: कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि वे तब तक भूख हड़ताल जारी रखेंगे जब तक युवा नेताओं को संसद भवन में सांसदों से मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती या उन्हें सफदरजंग अस्पताल में मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती, जहां वे भर्ती हैं।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी, SIT के गठन पर उठाए सवाल; कहा मामले को राजनीतिक रंग...

Ram Mandir Donation Theft Case: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार से अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में कथित वित्तीय अनियमितताओं और दान राशि के गबन की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) के पुनर्गठन के संबंध में निर्देश मांगने को कहा। कोर्ट ने संकेत दिया कि वह इस तरह की जांचों में अनुभवी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में जांच को प्राथमिकता देगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast