Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana Weather: हरियाणा में कल से आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की नई वेदर रिपोर्ट, कई जिलों में मौसम बदलने के आसार

Haryana Weather: हरियाणा में कल से आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की नई वेदर रिपोर्ट, कई जिलों में मौसम बदलने के आसार

Haryana Weather: हरियाणा में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 11 जून से प्रदेश में कल से तेज हवा और बारिश का दौर शुरू हो जाएंगा। मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा राज्य में 14 जून तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील बना रहेगा। इस दौरान बीच-बीच में आंशिक बादलवाई और हवाओं की दिशा में बदलाव देखने को मिल सकता है।

मौसम के अनुसार 11 जून को एक पश्चिमी विक्षोभ के पहाड़ों की ओर बढ़ने और पंजाब क्षेत्र के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है। इसके आंशिक प्रभाव से 11 जून की रात से 13 जून तक हरियाणा के ज्यादातर क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। विभाग ने यह भी संभावना जताई है कि कुछ स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश भी हो सकती है। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट जबकि रात्रि तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

Also read: ये 5 जिले NCR से होंगे बाहर! हरियाणा सरकार को क्यों फायदे से ज्यादा हो रहा नुकसान

मौसम विभाग ने सर्तक रहने की दी सलाह

मौसम विभाग ने किसानों और आम जनता को मौसम में होने वाले बदलाव को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां तेज हवाओं और बारिश का असर अधिक रहने की संभावना है। बारिश के बाद लोगों को तपती गर्मी से थोही राहत जरूर मिलेगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana news : हरियाणा महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रेनू भाटिया ने वीडियो जारी कर मांगी माफी, जाने पूरी डीटेल ?

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रेनू भाटिया ने पद छोड़ने के बाद एक वीडियो संदेश जारी किया है।

Haryana News: हरियाणा के नहर में बहकर आई महिला, राहगीरों ने बाहर निकाला तो थमी मिलीं सांसें

Haryana News: हरियाणा के रोहतक जिले के दिल्ली बाईपास के पास जेएलएन (JLN) नहर में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 12 बजे वहां से गुजर रहे राहगीरों की नजर नहर में बहकर आ रही एक महिला पर पड़ी, जो उस वक्त जिंदा थी और बचने के लिए पानी में अपने दोनों हाथ हिला रही थी।

Uttarakhand News: सीएम धामी ने जनता को दिया बड़ा उपहार, इन जिलों में विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये की वित्तीय

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य भर में अलग-अलग विकास परियोजनाओं और बुनियादी ढांचे के कामों के लिए लगभग 89 करोड़ रुपये की वित्तीय मंज़ूरी दी है। मुख्यमंत्री ने हरिद्वार के रोशनबाद स्थित पुलिस लाइन में टाइप-II के 120 आवासीय क्वार्टर बनाने के लिए 42.47 करोड़ रुपये मंज़ूर किए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast