Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रेनू भाटिया ने वीडियो जारी कर मांगी माफी, जाने पूरी डीटेल ?

Haryana news : हरियाणा महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रेनू भाटिया ने वीडियो जारी कर मांगी माफी, जाने पूरी डीटेल ?

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रेनू भाटिया ने पद छोड़ने के बाद एक वीडियो संदेश जारी किया है। इस वीडियो में रेनू भाटिया ने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए पूर्व CM मनोहर लाल और CM नायब सिंह सैनी का धन्यवाद किया। और साथ ही उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान यदि उनसे कोई गलती हुई हो तो उन्हें माफ किया जाए।


जानकारी के लिए बता दें कि इस वीडियो में रेनू भाटिया ने एलएनजेपी नागरिक अस्पताल में नाबालिग से यौन शोषण मामले या नर्सिंग स्टाफ से जुड़े विवाद का कोई जिक्र नहीं किया। उन्होंने न तो नर्सिंग स्टाफ से माफी मांगी और न ही अपने उस बयान पर कोई प्रतिक्रिया दी, जिसे लेकर पिछले कई दिनों से प्रदेशभर में नर्सिंग कर्मियों का विरोध जारी है।

बता दें कि एलएनजेपी अस्पताल मामले की जांच के दौरान रेनू भाटिया की ओर से की गई टिप्पणियों के विरोध में नर्सिंग स्टाफ ने पेन डाउन हड़ताल की थी। नर्सिंग संगठनों ने उनके खिलाफ कार्रवाई और सार्वजनिक माफी की मांग भी उठाई थी।

दूसरी तरफ, कुरुक्षेत्र में उनके खिलाफ FIR (एफआईआर) दर्ज करवाने की तैयारी की जा रही है। वहीं राज्य नर्सिंग एसोसिएशन की ओर से भी अलग से शिकायत दर्ज कराने की बात कही गई है। नर्सिंग संगठनों का आरोप है कि उनके बयानों से पूरे नर्सिंग समुदाय की छवि को ठेस पहुंची है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा के नहर में बहकर आई महिला, राहगीरों ने बाहर निकाला तो थमी मिलीं सांसें

Haryana News: हरियाणा के रोहतक जिले के दिल्ली बाईपास के पास जेएलएन (JLN) नहर में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 12 बजे वहां से गुजर रहे राहगीरों की नजर नहर में बहकर आ रही एक महिला पर पड़ी, जो उस वक्त जिंदा थी और बचने के लिए पानी में अपने दोनों हाथ हिला रही थी।

Uttarakhand News: सीएम धामी ने जनता को दिया बड़ा उपहार, इन जिलों में विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये की वित्तीय

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य भर में अलग-अलग विकास परियोजनाओं और बुनियादी ढांचे के कामों के लिए लगभग 89 करोड़ रुपये की वित्तीय मंज़ूरी दी है। मुख्यमंत्री ने हरिद्वार के रोशनबाद स्थित पुलिस लाइन में टाइप-II के 120 आवासीय क्वार्टर बनाने के लिए 42.47 करोड़ रुपये मंज़ूर किए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast