Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के नहर में बहकर आई महिला, राहगीरों ने बाहर निकाला तो थमी मिलीं सांसें

Haryana News: हरियाणा के नहर में बहकर आई महिला, राहगीरों ने बाहर निकाला तो थमी मिलीं सांसें

Haryana News: हरियाणा के रोहतक जिले के दिल्ली बाईपास के पास जेएलएन (JLN) नहर में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 12 बजे वहां से गुजर रहे राहगीरों की नजर नहर में बहकर आ रही एक महिला पर पड़ी, जो उस वक्त जिंदा थी और बचने के लिए पानी में अपने दोनों हाथ हिला रही थी।

महिला को डूबता देख वहां मौजूद लोग और नहर में नहा रहे बच्चे तुरंत मदद के लिए आगे आए और भारी मशक्कत के बाद महिला को पानी से बाहर निकाला, लेकिन अफसोस कि जब तक उसे बाहर लाया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। राहगीरों ने तुरंत इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस को दी, जिसके बाद आईएमटी थाना पुलिस और एफएसएल (FSL) की टीमें दलबल के साथ मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का मुआयना कर शव को अपने कब्जे में ले लिया।

कोई सुसाइड नोट नहीं मिला

पुलिस के मुताबिक, मृतका के पास से या आसपास के इलाके से कोई भी सुसाइड नोट या ऐसा सुराग नहीं मिला है जिससे मौत के कारणों का पता चल सके। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है, इसलिए उसकी तस्वीरें आसपास के सभी संबंधित थानों में भेज दी गई हैं ताकि जल्द से जल्द उसकी पहचान कर मामले की गुत्थी को सुलझाया जा सके।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana news : हरियाणा में खाद की जमाखोरी करने वालों की अब नहीं खैर, सरकार ने अपनाया ये सख्त तरीका

Haryana news : हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आगामी खरीफ फसलों के लिए प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं होनी चाहिए।

Uttarakhand News: सीएम धामी ने जनता को दिया बड़ा उपहार, इन जिलों में विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये की वित्तीय

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य भर में अलग-अलग विकास परियोजनाओं और बुनियादी ढांचे के कामों के लिए लगभग 89 करोड़ रुपये की वित्तीय मंज़ूरी दी है। मुख्यमंत्री ने हरिद्वार के रोशनबाद स्थित पुलिस लाइन में टाइप-II के 120 आवासीय क्वार्टर बनाने के लिए 42.47 करोड़ रुपये मंज़ूर किए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast