Search KhabarFast

Press ESC to close

ये 5 जिले NCR से होंगे बाहर! हरियाणा सरकार को क्यों फायदे से ज्यादा हो रहा नुकसान

ये 5 जिले NCR से होंगे बाहर! हरियाणा सरकार को क्यों फायदे से ज्यादा हो रहा नुकसान

Haryana NCR Districts: दिल्ली और आसपास के राज्यों के क्षेत्रों को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) कहा जाता है। इन क्षेत्रों में UP, राजस्थान और हरियाणा राज्य आता है। लेकिन NCR में सबसे बड़ा हिस्सा हरियाणा का है। वहीं, बीते कुछ समय से इन क्षेत्रों से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, सरकार NCR को सिकोड़ने की तैयारी में है।

दरअसल, एनसीआर प्लानिंग बोर्ड (NCRPB) की 16 जून को एक अहम बैठक होने वाली है। इस बैठक में NCR की सीमा तय करने वाले 'ड्राफ्ट रीजनल प्लान-2041'  पर फैसला होगा। लेकिन इस बैठक से पहले जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक, NCR की सीमा में कोई फेर-बदल नहीं किया जाएगा। अब अगर ऐसा होता है तो सबसे बड़ा झटका हरियाणा सरकार को लगा है। क्योंकि सरकार कुछ जिलों को NCR के दायरे से बाहर करने की तैयारी है।

Also read: Haryana news : हरियाणा में अवैध कब्जों पर चला पीला पंजा, विभाग ने की बड़ी कार्रवाई

NCRPB की बैठक

NCRPB की बैठक से पहले जो एजेंडा सामने आया है, उसके अनुसार, NCR की सीमा में कोई कटौती नहीं की जाएगी। अगर इस फैसले पर मुहर लग जाती है तो NCR में आने वाले क्षेत्रों पर पहले वाले ही नियम-कानून और विकास कार्य लागू होंगे।

हरियाणा सरकार का प्रस्ताव

बता दें, हरियाणा सरकार की तरफ से एनसीआर प्लानिंग बोर्ड को एक प्रस्ताव पेश किया गया है। जिसके अनुसार,हरियाणा के नव-शामिल 5 जिलों को NCR से बाहर कर दिया जाए। इन जिलों में जींद, भिवानी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी और करनाल शामिल हैं। पहले इन जिलों के NCR में शामिल होने को विकास का बड़ा अवसर माना जाता था। लेकिन अब सरकार ने इस विकास के अवसर पर कड़ी आपत्ति जताई है।

हरियाणा सरकार का मानना है कि NCR में आने वाले इन क्षेत्रों पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT), सुप्रीम कोर्ट और केंद्र सरकार के प्रदूषण नियंत्रण के आदेश लागू किए जाते हैं। जिस वजह से ईंट-भट्ठे, कोयला आधारित उद्योग और निर्माण गतिविधियां इन जिलों में आर्थिक गतिविधियों पर रोक लगा देती हैं। इसलिए प्रस्ताव में दिल्ली के राजघाट को केंद्र मानकर सिर्फ 100 किलोमीटर के दायरे में आने वाले क्षेत्रों को ही NCR में रखने की बात कही गई है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana news : हरियाणा महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रेनू भाटिया ने वीडियो जारी कर मांगी माफी, जाने पूरी डीटेल ?

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रेनू भाटिया ने पद छोड़ने के बाद एक वीडियो संदेश जारी किया है।

Haryana News: हरियाणा के नहर में बहकर आई महिला, राहगीरों ने बाहर निकाला तो थमी मिलीं सांसें

Haryana News: हरियाणा के रोहतक जिले के दिल्ली बाईपास के पास जेएलएन (JLN) नहर में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 12 बजे वहां से गुजर रहे राहगीरों की नजर नहर में बहकर आ रही एक महिला पर पड़ी, जो उस वक्त जिंदा थी और बचने के लिए पानी में अपने दोनों हाथ हिला रही थी।

Haryana Weather: हरियाणा में कल से आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की नई वेदर रिपोर्ट, कई जिलों में मौसम बदलने के आसार

Haryana Weather: हरियाणा में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 11 जून से प्रदेश में कल से तेज हवा और बारिश का दौर शुरू हो जाएंगा। मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा राज्य में 14 जून तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील बना रहेगा। इस दौरान बीच-बीच में आंशिक बादलवाई और हवाओं की दिशा में बदलाव देखने को मिल सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast