Gold- Silver Price : सोने चांदी के भाव में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। इसी उतार चढ़ाव के बीच आज सोने चांदी के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम आज 4,090 रुपए गिरकर 1.48 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं, 1 किलो चांदी की कीमत 9,658 रुपए कम होकर 2.36 लाख रुपए पर आ गई है।
बता दें की 31 मई को चांदी की कीमत 2.63 लाख रुपए थी। यानी सिर्फ 10 दिनों में ही ये 27 हजार रुपए सस्ती हो चुकी है। इसी दौरान सोने की कीमत 8 हजार रुपए कम हुई है।