
चंडीगढ़: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर प्रदेश में 3 दिन का राजकीय शोक का ऐलान कर दिया। साथ ही प्रदेश में 21 दिसंबर को प्रदेश में एक दिन की छुट्टी रहेगी। 20-22 दिसंबर तक प्रदेश में कोई सरकारी मनोरंजन कार्यक्रम नहीं मनाए जाएंगे। बता दें कि 21 दिसंबर यानी आज राजकीय सम्मान के साथ होगा पूर्व मुख्यमंत्री का अंतिम संस्कार होगा। हरियाणा सरकार की तरफ से आधिकारिक आदेश जारी किए गए।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का पार्थिव शरीर गांव चौटाला में लाया गया। चौटाला का पार्थिव शरीर तेजा खेड़ा फार्म हाउस में रखा गया। आज 8:00 से 2:00 बजे तक अंतिम दर्शनों के लिए ओमप्रकाश चौटाला का पार्थिव शरीर रखा जाएगा। गांव चौटाला में ही ओमप्रकाश चौटाला का अंतिम संस्कार किया जाएगा। हरियाणा पंजाब से कई दिग्गज नेताओं के पहुंचने की संभावना। देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित तमाम कई नेता पहुंचेंगे।

Leave a comment