Search KhabarFast

Press ESC to close

कुमारी शैलजा ने सीएम सैनी को लिखा पत्र, कहा-कांग्रेस भी आपके साथ रहकर हरियाणा के हित में आवाज उठाएगी

कुमारी शैलजा ने सीएम सैनी को लिखा पत्र, कहा-कांग्रेस भी आपके साथ रहकर हरियाणा के हित में आवाज उठाएगी

नई दिल्ली: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि एक ओर जहां तत्कालीन भाजपा सरकार देश की नदियों को एक दूसरे से जोडकर पानी की कमी और बाढ़ की समस्या खत्म कराना चाहती थी वही मौजूदा सरकार पानी को लेकर गंभीर नहीं है। पंजाब सरकार द्वारा भाखड़ा से हरियाणा के हिस्से का पानी कम किए जाने से समस्या और विकराल हो गई है। इस मामले को लेकर प्रदेश सरकार जिस भी मंच पर आवाज उठाएगी उसमें कांग्रेस का उसे पूर्ण सहयोग रहेगा। दूसरी ओर कुमारी सैलजा ने कहा कि पश्चिम यमुना नहर से निकलने वाली सिरसा ब्रांच केनाल का आज भी नेटवर्क है इसकी नवीनीकरण कर सरकार जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा को जल संकट से छुटकारा दिला सकती है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लिखे पत्र में कहा है कि पंजाब की तानाशाह सरकार हरियाणा को उसके हिस्से का पानी कम दे रही है जिसे गंभीरता से लेने की जरूरत है, इस मुद्दे को लेकर आप जब भी केंद्रीय जल शक्ति मंत्री या प्रधानमंत्री से मिले तो हम (कांग्रेस)भी आपके साथ रहकर हरियाणा के हित में आवाज उठाएंगे। कुमारी सैलजा ने कहा कि भाखड़ा नहर के पानी से हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद के लोगों की प्यास बुझती है और फसलों की सिंचाई होती है।  इस समस्या को गंभीरता से लेकर जो भी सरकार जो भी कदम उठाएगी कांगे्रस की से ओर से सरकार को पूरा सहयोग रहेगा। कुमारी सैलजा ने कहा कि समय के साथ आबादी बढ़ने और प्रदेश में पानी की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए पानी कम होता जा रहा है। आज हालात ये है कि सिरसा में एक हलका ऐसा भी जलहां टेल तक पानी पहुंच ही नहीं पाता है।

सांसद सैलजा ने कहा कि हरियाणा में सिंचाई पानी की पूर्ति के लिए ताजेवाला बैराज बांध से पश्चिम यमुना नहर निकाली गई थी बाद में उससे कई छोटी नहरों के माध्यम से पानी का वितरण किया है। इंद्री के समीप इस पश्विम यमुना नहर से 1896 में सिरसा ब्रांच नहर निकली गई जो पश्चिमी यमुना नहर की सबसे बड़ी शाखा है। यह नहर कैथल, जींद, फतेहाबाद और सिरसा जिलों से होकर गुजरती है। आज भी सिरसा ब्रांच केनाल का नेटवर्क मौजूद है अगर इसका नवीनीकरण करवाया जाए तो पश्चिम यमुना नहर का पानी फिर से सिरसा ब्रांच में लाकर कैथल, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, हिसार जिला में सिंचाई पानी और पेयजल संकट को दूर किया जा सकता है। सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि यमुना में अधिक मात्रा में पानी आने पर हरियाणा और दिल्ली में बाढ़ से हालात बिगड़ जाते है, इस अधिक मात्रा में आए पानी का पश्चिम यमुना नहर में डालकर इसका सदुपयोग किया जा सकता है।

भाखडा नहर से जलापूर्ति में कटौती पर चुप रहना भाजपा सरकार की विफलता

सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि पूरे हरियाणा में पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है, लेकिन प्रदेश सरकार केवल पंजाब सरकार पर आरोप लगाकर अपने कर्तव्यों से पल्ला झाड़ रही है। भाजपा शासन में हरियाणा सरकार इतनी कमजोर कैसे हो गई कि पंजाब हमारे हिस्से के पानी पर कब्ज़ा कर बैठा और सरकार चुपचाप तमाशा देखती रही, पूर्व में तैयारी क्यों नहीं की गई?  सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद एसवाईएल नहर का निर्माण न करवा पाना और अब भाखड़ा जल आपूर्ति में कटौती को चुपचाप सहना, दोनों ही भाजपा सरकार की अक्षमता का प्रतीक हैं।

कांग्रेस की ओर से उसे पूरा सहयोग मिलेगा-शैलजा

सैलजा ने प्रदेश की जनता पानी के लिए तरस रही है, लेकिन इतने दिन बीत जाने के बाद भी मुख्यमंत्री ने अब तक प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग तक नहीं की। केंद्र को चाहिए कि वे तुरंत हस्तक्षेप कर इस गंभीर समस्या का समाधान करवाएं तभी हरियाणा को उसका हक मिलेगा। भाजपा सरकार प्रदेश के हिस्से के पानी के लिए जो भी कदम उठाएगी कांग्रेस की ओर से उसे पूरा सहयोग मिलेगा। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Assembly Elections: मायावती ने की बड़ी घोषणा, यूपी समेत 3 राज्यों में अकेले चुनाव लड़ेगी BSP

बहुजन समाज पार्टी यानी BSP ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अपनी रणनीति साफ कर दी है। बसपा प्रमुख मायावती ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पंजाब और उत्तराखंड में भी किसी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी।

पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी भाजपा, 117 सीटों के लिए कसी कम; बीएल संतोष ने किया ऐलान

Punjab Election:पंजाब में विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है। ऐसे में चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टी मैदान में उतर चुकी हैं और अपनी-अपनी तैयारियों को धार दे रही हैं। इस बीच अब भारतीय जनता पार्टी ने भी पंजाब चुनाव को लेकर बड़ी घोषणा कर दी है।

क्या ममता बनर्जी राजनीति से लेंगे संन्यास? फेसबुक लाइव पर खुद बता दिया आगे का प्लान

Mamta Banarjee: पश्चिम बंगाल की सत्ता से बेदखल होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बड़ा बयान सामने आया है। सोमवार यानी 24 अगस्त को तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने फेसबुक लाइव अपने राजनीतिक करियर को लेकर बड़ा बयान दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast