HARYANA NEWS: किरण चौधरी ने कांग्रेस पर किया कटाक्ष, कहा-कांग्रेस के पास नीति, नीयत और मुद्दा नहीं

HARYANA NEWS: किरण चौधरी ने कांग्रेस पर किया कटाक्ष, कहा-कांग्रेस के पास नीति, नीयत और मुद्दा नहीं

HARYANA NEWS: हरियाणा की सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी और राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी कल बुधवार दोपहर बाद सिरसा के गांव तेजाखेड़ा स्थित पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के फार्म हाउस पर शोक व्यक्त करने पहुंची। उन्होंने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही अभय सिंह चौटाला सहित अन्य परिजनों से बातचीत कर संवेदना जताई। वही पूर्व विधायक चिरंजीवी यादव ने भी पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर शोक प्रकट किया

राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी ने कहा कि देश की संसद में गतिरोध के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। उन्होंने कहा संविधान और बाबा साहिब आंबेडकर की बात करने वाली कांग्रेस के शासन में सर्वाधिक संविधान संशोधन हुए। उन्होंने कहा कि रोहतक में संविधान स्मारक पर बाबा साहिब की मूर्ति को लगने से रोकने वाले कौन लोग थे। किरण चौधरी ने नाम लिए बिना पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सभी वरिष्ठ नेता पीड़ा महसूस करते हैं लेकिन खुल कर नहीं कह पाते। नेता प्रतिपक्ष का भी चुनाव इसी वजह से रुका हुआ है।

प्रदेश सरकार की सोच समान विकास की है- श्रुति चौधरी

पत्रकारों से वार्ता में सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार की सोच समान विकास की है। सिंचाई पानी के मामले में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा। समान रूप से किसानों को सिंचाई पानी मिलेगा। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कांग्रेस और उनके नेताओं पर कटाक्ष किया। रोहिंग्या मुसलमानों को हरियाणा से भाजपा द्वारा निकालने के सवाल पर मंत्री श्रुति चौधरी टाल गई और उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों के लिए काम करती है भाजपा सरकार ने प्रदेश में बिना पर्ची और बिना खर्ची के 24 हजार युवाओं को नौकरियां दी है। कांग्रेस द्वारा हरियाणा में गलती से तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के सवाल पर मंत्री श्रुति ने कहा कि गलती से सरकार नहीं बनी है लोगों ने जनसमर्थन दिया है कांग्रेस के पास अब कुछ नहीं बचा है।

 

Leave a comment